गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा
- फोटो : AI
गोवर्धन पर्वत कैसे पहुंचें?
गोवर्धन पहुंचने के लिए आप ट्रेन, बस और निजी वाहन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
-
ट्रेन: सबसे नजदीकी प्रमुख रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन है। यहां से गोवर्धन के लिए बस, ऑटो और टैक्सी मिल जाती हैं।
-
बस: मथुरा से गोवर्धन के लिए स्थानीय बस और साझा वाहन उपलब्ध रहते हैं।
-
कार या टैक्सी: मथुरा से सड़क मार्ग द्वारा करीब 45 मिनट से एक घंटे में गोवर्धन पहुंच सकते हैं। ट्रैफिक के कारण त्योहारों पर ज्यादा समय लग सकता है।
-
हवाई जहाज: दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एक प्रमुख विकल्प है। वहां से सड़क मार्ग द्वारा मथुरा और फिर गोवर्धन पहुंच सकते हैं।
ध्यान रखें कि गोवर्धन पूजा और बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान रास्तों पर काफी भीड़ रहती है। ऐसे में यात्रा के लिए पहले से योजना बनाना बेहतर रहेगा।
गोवर्धन यात्रा में कितना खर्च आएगा?
अगर आप मथुरा पहुंचकर एक दिन में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करना चाहते हैं, तो आपका बजट बहुत ज्यादा नहीं होगा। हालांकि, खर्च इस बात पर निर्भर करेगा कि आप साझा वाहन से जाते हैं या निजी टैक्सी से।
दिल्ली से मथुरा तक बस या ट्रेन से जा सकते हैं। मथुरा से गोवर्धन आने-जाने के लिए शेयरिंग आटो मिल जाती है, जिसका किराया 100 से 300 रुपये हो सकता है। यात्रा के दौरान खाने पीने और नाश्ते में प्रतिव्यक्ति लगभग 200 से 300 रुपये खर्च हो सकते हैं। स्थानीय परिवहन पर 100 से 200 रुपये का खर्च आ सकता है। इसके अलावा पूजा और प्रसाद में 50 से 200 रुपये व्यय हो सकते है।
अगर आप गोवर्धन या मथुरा में एक रात रुकना चाहते हैं, तो होटल या धर्मशाला के लिए लगभग 800 से 2,500 या उससे अधिक का अतिरिक्त बजट रखें। निजी टैक्सी, ट्रेन या बस से मथुरा तक आने का खर्च इस अनुमान में शामिल नहीं है।
गोवर्धन परिक्रमा के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- परिक्रमा सुबह जल्दी शुरू करें।
- अपने साथ पानी की बोतल और हल्का नाश्ता रखें।
- आरामदायक कपड़े और जरूरत के अनुसार चलने वाले जूते पहनें।
- रास्ते में कूड़ा न फैलाएं और धार्मिक स्थलों की मर्यादा का ध्यान रखें।
- बुजुर्गों और बच्चों के साथ हैं तो बीच-बीच में आराम करें।
- गोवर्धन पूजा के दिन भारी भीड़ को देखते हुए वाहन और ठहरने की व्यवस्था पहले से कर लें।