कृष्ण जन्मभूमि मंदिर, मथुरा
- फोटो : istock
मथुरा वृंदावन में घूमने की जगह
मथुरा में आप श्री कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। वृंदावन में श्री राधारमण, श्री राधा दामोदर, राधा श्याम सुंदर ,रंगनाथ जी का मंदिर, प्रेम मंदिर, श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर, अक्षय पात्र, वैष्णो देवी मंदिर के भी दर्शन करें। निधिवन ,श्री रामबाग मंदिर, गोपीनाथ, गोकुलेश, श्री कृष्ण बलराम मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं। यहां आप गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा जरूर करें और गोवर्धन पर्वत की पूजा करें और यहां दानघाटी मंदिर के दर्शन जरूर करें।