Diwali 2024 Famous Lakshmi Mata Mandir In India : दीपों का त्योहार दिवाली इस साल 31 अक्टूबर / 1 नवंबर 2024 को मनाया जा रहा है। पूरे भारत में दिवाली का त्योहार बहुत ही धूम -धाम से मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। माना जाता है कि कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। इसलिए इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है।
इस मौके पर लोगों के घरों, दफ्तरों और मंदिरों में माता लक्ष्मी का पूजन होता हैं। दिवाली की रात शुभ मुहुर्त में लक्ष्मी पूजन किया जाता है। इस मौके पर आप महालक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं। दीपावली के मौके पर कई दफ्तरों में छुट्टियां होती हैं। पांच दिन के दीपोत्सव में जब भी छुट्टी मिले अपने शहर के पास वाले प्रसिद्ध लक्ष्मी माता मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। दीपोत्सव के दौरीन इन लक्ष्मी मंदिरों में धूमधाम से दिवाली मनाई जाती है।
यहां देश के कुछ प्रसिद्ध माता लक्ष्मी के मंदिरों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जहां आप दिवाली के मौके पर दर्शन करने और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए जा सकते हैं।