फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा 2019: इन दिनों बदली-सी है जम्मू कश्मीर की फिजा, सुकून के लिए आप भी घूम आएं

Sun, 22 Dec 2019 01:10 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kashmir Tourism - फोटो : File Photo
भारत के इतिहास में साल 2019 कई मायनों में बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है। इस साल कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया जाना भी इन्हीं फैसलों में से एक है। प्राकृतिक सौंदर्य से अपनी खूबसूरती बिखरने वाली ये जगह घूमने के लिहाज से शानदार है। यहां सर्दियों में घूमने का रोमांच ही अलग होता है।
विज्ञापन

2 of 6
Kashmir Tourism - फोटो : File Photo
साल अंत होने के कगार पर है। ऐसे में आप परिवार वालों के साथ कश्मीर की हसीन वादियों में घूमने जा सकते हैं। परिवार के साथ घूमने के लिए दिसंबर बहुत ही बढ़िया समय होता है, क्योंकि बच्चों की स्कूल की छुट्टियां हो जाती है और नौकरीपेशा लोगों के पास भी छु्ट्टियां बची होती हैं। धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में देखने के लिए बहुत कुछ है। आइए जानते हैं कश्मीर की कुछ मशहूर जगहों के बारे में...
विज्ञापन

3 of 6
कुछ ऐसा है गुलमर्ग का मौसम - फोटो : अमर उजाला
गुलमर्ग

सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन में से एक गुलमर्ग , जिसे फूलों की घाटी भी कहा जाता है। इसके साथ ही यहां पर एक कोकरनाग नाम से मशहुर झरना भी है।

4 of 6
कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
नगीन झील
श्रीनगर से 8 किमी दूर पर मौजूद ये झील अपने सुंदर नजारों के लिए जानी जाती है। नीले पानी और चारो ओर अंगूठी की तरह दिखने वाले पेड़ों के कारण इस झील का नाम नगीन पड़ा।
विज्ञापन

5 of 6
Pari Mahal - फोटो : JK Tourism
परी महल
परी महल श्रीनगर शहर से 11 किमी की दूरी पर स्थित है, यह महल कभी बौद्ध मठ था, जिसे मुगल बादशाह शाहजहां के बेटे दाराशिकोह ने ज्योतिष के एक स्कूल के रूप में बदल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कश्मीर - फोटो : सोशल मीडिया
मट्टन
हिंदुओं के पवित्र स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां पर एक शिव मंदिर और एक बेहद खूबसूरत झरना है। मट्टन श्रीनगर से करीब 61 किमी दूर है। यहां पर केवल शिव मंदिर ही नहीं बल्कि एक बहुत पुराना खंडहर है जिसे सूर्य मंदिर के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें