क्रिसमस और नए साल का जश्न शुरू होने में बस कुछ ही दिन रह गए हैं। लोग इसको लेकर प्लान करने में लगे हैं कि सेलिब्रेशन के लिए वे कहां जाएं, किस शहर का टूर उनके लिए शानदार रहेगा। हम आपको बता दें कि देश के कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां विदेश से भी लोग क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने पहुंचते हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में, जहां की शाम आपके जीवन में यादगार बन जाएगी।