Good Friday 2024: 29 मार्च को गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। गुड फ्राइडे ईसाई धर्म से जुड़ा पवित्र दिन है। इस दिन को यीशु के बलिदान, अहिंसा की याद में मनाते हैं। हर साल गुड फ्राइडे के दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है। गुड फ्राइडे नाम से ही जाहिर है कि शुक्रवार के दिन मनाया जाता है। इसके बाद शनिवार और रविवार है। अगर आपके दफ्तर में दो दिन का वीकेंड हॉलीडे होता है, तो आपको लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल रही है। तीन दिन के लॉन्ग वीकेंड पर कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।
सफर के लिए कई ऐसी सुंदर जगहें हैं, जहां कम वक्त में काफी कुछ घूमने को मिल सकता है। तीन दिन की ट्रिप बजट में प्लान करके कम पैसों में सुकून और मजेदार छुट्टियों को एन्जॉय कर सकते हैं। यहां गुड फ्राइडे से मिल रहे लॉन्ग वीकेंड पर घूमने के लिए बेहतरीन जगहों के बारे में बताया जा रहा है, ट्रिप की योजना बनाते समय विकल्प के तौर पर विचार कर सकते हैं।