हाफ मून तट
हाफ मून तट, चंद्रमा के आधे आकार जैसा दिखता है जिसके कारण इसे हाफ मून कहा जाता है। इस तट तक जाने के लिए एक पहाड़ी से होकर गुजरना पड़ता है। गोकर्ण का पैराडाइज तट एक चट्टानी तट है लेकिन यह बेहद खूबसूरत है और एकांत जगह पर स्थित है। यह चट्टानी समुद्र तट, तैराकी के लिए सुरक्षित नहीं है क्योंकि यहां समुद्री लहरें हमेशा तेजी से टकराती है।