फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Plan: गोवा जाने का प्लान कर रहे हैं? टिकट से लेकर खान-पान और घूमने वाली जगहों तक, जानिए सबकुछ

Tue, 20 Dec 2022 10:38 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
गोवा में घूमने वाली जगहें - फोटो : Istock
क्रिसमस और न्यू इयर पर घूमने जाने की तैयारियां कर रहे हैं? यकीनन आपके हॉलिडे डेस्टिनेशन में गोवा जरूर होगा। समुद्री तटों से घिरा यह जगह देश ही नहीं विदेशों के लिए भी सबसे पसंदीदा रहा है। क्रिसमस और नए साल के जश्न के दौरान यहां की रौनक कई गुना तक बढ़ जाती है। इस दौरान अगर आप गोवा जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस लेख में हम आपको यहां के बारे में सारी आवश्यक बातें बताने जा रहे हैं।

राजधानी दिल्ली से गोवा करीब 1800 किमी दूरी पर है। ट्रेन से इस दूरी को तय करने में 35 घंटे जबकि विमान से जाने में करीब ढाई घंटे लगता है। जाने से पहले बुकिंग जरूर करा लें। क्रिसमस और न्यू इयर के समय में भीड़ बढ़ जाने के कारण आपको असुविधा हो सकती है। इससे बचाव के लिए पहले से ही सारे इंतजाम कर लें। आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
गोवा के बीच का लें आनंद - फोटो : Twitter
दिल्ली से कैसे जाएं गोवा

दिल्ली से गोवा जाने के लिए बस, ट्रेन और फ्लाइट तीनों विकल्प हैं। ट्रेन से दो नजदीकी स्टेशन मडगांव और वास्को-डि-गामा है, जहां से आप आसानी से गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। 35 घंटे की इस यात्रा के लिए आईआरसीटीसी करीब 2100 रुपये चार्ज करती है। आप नजदीक के ही किसी होटल में रुक सकते हैं, लेकिन जाने से पहले ही टिकट करा लेना ज्यादा बेहतर होता है।
विज्ञापन

3 of 4
गोवा का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay
गोवा में घूमने की जगह

गोवा, उन लोगों के लिए सबसे बेहतरीन जगह हो सकती है जो एकांतता और प्राकृतिक सुंदरता को पसंद करते हैं। राज्य के उत्तर में स्थित कैंडोलिम जरूर जाएं। बीच और प्राकृतिक खूबसूरती से घिरा यह शहर पर्यटकों के लिए हमेशा से खास आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां प्रकृति प्रमियों के लिए काफी पसंदीदा रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
eawr - फोटो : Getty Images
गोवा में खाने पीने के इंतजाम

प्राकृतिक सुंदरता के साथ गोवा खान-पान के लिहाजे से भी काफी बेहतर माना जाता रहा है। यहां सी-फूड्स की बेहतर व्यवस्था होती है। यानी कि नॉनवेज खाने वालों के लिए यह जगह आनंद को बढ़ाने वाला हो सकता है। शाकाहारी लोगों के लिए भी स्ट्रीट फूड्स और खाने के लिए तमाम विवधता उपलब्ध होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें