फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Famous Ganesh Temple in Delhi: अगर दिल्ली में रहते हैं तो जरूर करें बप्पा के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन

Sun, 08 Sep 2024 03:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप दिल्ली या उसके आस-पास रहते हैं तो बप्पा के इन फेमस गणपति मंदिरों के दर्शन अवश्य करें। यहां हम आपको दिल्ली के फेमस बप्पा के मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली के प्रसिद्ध गणेश मंदिर - फोटो : Amar Ujala
Famous Ganesh Temple in Delhi: हर साल गणेश उत्सव का इंतजार लोग सालभर करते हैं। यह उत्सव भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से प्रारंभ होता है और 10 दिनों तक चलता है। उत्सव के पहले दिन भगवान गणेश की स्थापना लोग अपने घरों में करते हैं और अंतिम दिन भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है।

वैसे तो एक समय में यह उत्सव विशेष रूप से महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, और गोवा में मनाया जाता था, लेकिन अब यह पूरे देश और विश्व भर में लोकप्रिय हो गया है। इसकी धूम आपको जगह-जगह देखने को मिल जाएगी।  

अगर आपने अपने घर पर बप्पा की स्थापना नहीं की है, और आप भगवान गणेश के दर्शन को मंदिर जाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिल्ली में स्थित हैं। तो अगर आप दिल्ली एनसीआर में रहते हैं, तो बप्पा के इन मंदिरों के दर्शन करने अवश्य जाएं। 
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली के प्रसिद्ध गणेश मंदिर - फोटो : freepik
प्राचीन श्री गणेश मंदिर, कनॉट प्लेस
   
 दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस यानी कि सीपी में बप्पा का ये मंदिर स्थित है। इस प्रसिद्ध मंदिर के केंद्र में भगवान गणेश की भव्य मूर्ति स्थापित है। गणेश चतुर्थी के बाद से अनंत चतुदर्शी तक दस दिन यहां विशेष पूजा और उत्सव का आयोजन होता है।
विज्ञापन

3 of 6
दिल्ली के प्रसिद्ध गणेश मंदिर - फोटो : freepik
श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर, आर.के. पुरम 

आर.के. पुरम में स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर दिल्ली का एक प्रमुख गणपति मंदिर है। यह मंदिर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर की तर्ज पर बना है और दिल्ली में गणेश भक्तों के बीच काफी लोकप्रिय है। हर मंगलवार और गणेश चतुर्थी के समय यहां श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। आप गणेश उत्सव के दौरान यहां भी दर्शन को जा सकते हैं।

4 of 6
दिल्ली के प्रसिद्ध गणेश मंदिर - फोटो : freepik
गणेश मंदिर, सरोजिनी नगर

अगर सरोजनी नगर जाने का प्लान है तो आप इस मंदिर के दर्शन अवश्य करके आएं। वैसे तो यहां हमेशा भीड़ रहती है, लेकिन आप चाहें तो बुधवार को यहां भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने आएं। बुधवार को इस मंदिर में काफी भीड़ मिलती है। 
विज्ञापन

5 of 6
दिल्ली के प्रसिद्ध गणेश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
गणेश मंदिर, द्वारका सेक्टर-7

दिल्ली के द्वारका में स्थित ये गणेश मंदिर क्षेत्र में बहुत प्रसिद्ध है। यहां भगवान गणेश के भक्तों की भीड़ हमेशा लगी रहती है। अब जब गणेश उत्सव चल रहा है तो आप यहां दर्शन करने जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल्ली के प्रसिद्ध गणेश मंदिर - फोटो : freepik
दिल्ली हाट के पास गणेश मंदिर

दिल्ली हाट में वैसे तो घूमने की काफी जगह हैं, लेकिन यहां सबसे खास है गणपति बप्पा का मंदिर। इस मंदिर में भगवान गणेश बेहद खूबसूरत सी मूर्ति स्थापित है। इस मंदिर में गणेश उत्सव के दौरान विशेष पूजा, भजन, कीर्तन और अनुष्ठान होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें