महाराष्ट्र के अष्टविनायक मंदिर
- फोटो : Amar Ujala
थेऊर में चिंतामणी विनायक मंदिर
चिंतामणि विनायक मंदिर पुणे जिले के हवेली तालुका के थेऊर में स्थित है। इस मंदिर के पास तीन नदियां मूला नदी, मुथा नदी और भीमा नदी का संगम है।
गणासुर नाम का क्रूर राजा था, जिसे स्वर्ग, मृत्युलोक और पाताल लोक पर राज करने का वरदान प्राप्त था। उसने कपिल मुनि से इच्छापूर्ति वाले चिंतामणि रत्न को छीन लिया था। कपिल मुनि के आह्वान पर भगवान गणेश ने गणासुर का वध कर चिंतामणि वापस प्राप्ति की और कपिल मुनि ने गणपति को वहीं वास करने की प्रार्थना की। इस पर विनायक ने स्वयंभू प्रतिमा में वहीं वास किया।
पुणे हवाई अड्डे से चिंतामणि विनायक मंदिर 18 किमी दूर है और रेलवे स्टेशन 22 किमी दूर है। आगे का सफर टैक्सी, बस के जरिए कर सकते हैं।