फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2022: यहां लगते हैं गणेश चतुर्थी के सबसे भव्य पंडाल, इस गणेशोत्सव करें दर्शन

Wed, 31 Aug 2022 12:09 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रसिद्ध गणपति पंडाल - फोटो : Facebook
Ganesh Chaturthi 2022: 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। इस दिन से गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है। वैसे तो गणेश उत्सव लगभग पूरे देश में मनाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र और गुजरात में गणपति की धूम होती है। महाराष्ट्र की गणपति पूजा बहुत ही मशहूर है। लोग गणेश उत्सव में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र पहुंचते हैं। महाराष्ट्र के सबसे बड़े त्योहारों में गणेशोत्सव है। महाराष्ट्र के कई शहरों में भव्य गणपति पंडाल लगते हैं। दूर दराज से लोग गणपति उत्सव में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र आते हैं। इस बार अगर आप भी गणेश उत्सव को धूमधाम से मनाना चाहते हैं तो देश के मशहूर गणपति पंडालों के देखने जा सकते हैं। इन गणपति पंडालों में आम लोगों से लेकर दिग्गज सेलिब्रिटीज भी शामिल होते हैं। चलिए जानते हैं देश में सबसे भव्य गणपति पंडालों के बारे में, इस साल गणेश उत्सव में आप कर सकते हैं दर्शन।
विज्ञापन

2 of 6
लालबागचा राजा - फोटो : Facebook
मुंबई का 'लालबाग के राजा'

मुंबई के लालबाग बाजार, जीडी गोयनका रोड पर सबसे प्रसिद्ध गणेश पंडाल सजता है। इस पंडाल को 'लालबाग चा राजा' कहा जाता है। मुंबई के लालबाग के राजा के इस पंडाल पर हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। 1934 से ही यहां गणपति की मूर्ति स्थापित की जा रही है। इस गणपति पंडाल में विराजमान गणेश जी को मन्नतों का गणपति भी माना जाता है। यहां कई सेलिब्रिटी भी गणेश उत्सव में शामिल होने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
मुंबईचा राजा - फोटो : facebook
गणेश गली मुंबईचा राजा

मुंबई के गणेश गली व लेन में स्थित 'मुंबईचा राजा' विराजमान हैं। यह गणपति पंडाल लालबागचा राजा से कुछ ही दूर पर स्थित है। यह भी मुंबई के प्रसिद्ध पंडाल में से एक है। 1928 में मिल श्रमिकों के लिए इस गणपति पंडाल की शुरुआत हुई थी। हर साल गणेश गली मुंबईचा राजा में एक थीम पर आधारित गणेश पंडाल का आयोजन होता है।

4 of 6
अंधेरीचा - फोटो : facebook
अंधेरीचा राजा

गणेश उत्सव में मुंबई के गणपति पंडालों में शामिल हो रहे हैं तो 'अंधेरीचा राजा' भी मशहूर है। यहां 1966 से गणपति पंडाल के आयोजन की शुरुआत हुई। 10 दिवसीय गणेश उत्सव में यहां कई मशहूर हस्तियां शामिल होती हैं। अंधेरीचा राजा गणपति पंडाल की सजावट बहुत सुंदर और मग्न मुग्ध कर देने वाली होती है।
विज्ञापन

5 of 6
जीएसबी सेवा मंडल - फोटो : Facebook
जीबीएस सेवा मंडल गणपति

मुंबई के गोल्ड गणेश के नाम से मशहूर जीबीएस सेवा मंडल का गणपति पंडाल भी काफी मशहूर है। यहां के गणपति प्रतिमा की सजावट असली सोने के आभूषणों से होती है। इसे शहर का सबसे अमीर मंडल माना जाता है। जीबीएस सेवा मंडल गणपति पंडाल वडाला के कटक रोड पर द्वारकानाथ भवन में आयोजित होता है। ये एकमात्र पंडाल है, जहां गणेश उत्सव के 10 दिनों में 24 घंटे अनुष्ठान विधि की जाती है। यहां की सजावट और म्यूजिक दोनों ही खास होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खेतवाडीचा राजा - फोटो : Facebook
खेतवाडीचा राजा

गणेशोत्सव में खेतवाडीचा राजा के दर्शन भी कर सकते हैं। इस मंडल की स्थापना 1959 में हुई थी। इस पंडाल की खास बात ये है कि यहां के गणेश जी की मूर्ति का आकार सालों से एक जैसा ही है। एक ही मूर्ति निर्माता सालों से गणपति प्रतिमा बना रहा है। यहां 13 लेन हैं और सभी में गणेश पंडाल सजते हैं, हालांकि 12वीं लेन का गणपति पंडाल सबसे लोकप्रिय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें