फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trip To Kashmir: 7 दिन में घूम सकते हैं कश्मीर की हर खूबसूरत वादी, इस तरह बनाएं सफर की योजना

Tue, 30 Aug 2022 09:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
कश्मीर ट्रिप - फोटो : Istock
Trip To Kashmir: भारत की एक ऐसी जगह है, जो धरती के स्वर्ग के नाम से दुनिया भर में मशहूर है। कश्मीर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, आकर्षक नजारों, पहाड़ों से लेकर झीलों तक के लिए प्रसिद्ध है। घूमने का शौक रखने वाले अधिकतर लोग कश्मीर घूमना चाहते हैं। भारत ही नहीं विदेशी पर्यटक भी कश्मीर घूमने के लिए भारत आते हैं। कश्मीर में लगभग सारी ही जगहें बहुत सुंदर हैं। यहां कई पर्यटन स्थल हैं, जो यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। जो लोग कश्मीर घूमने आते हैं, वह श्रीनगर, पहलगाम, सोनमर्ग जैसी प्रसिद्ध जगहों को घूमने के बाद भी संतुष्ट नहीं होते। वह पूरा कश्मीर घूमने की इच्छा रखते हैं। ऐसे में अगर आप कश्मीर घूमने आ रहे हैं तो एक हफ्ते की छुट्टी लेकर आएं। इस एक हफ्ते में आप कश्मीर के लगभग सभी मशहूर जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। धरती के स्वर्ग कश्मीर का चप्पा चप्पा घूमने के लिए इस तरह के सात दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यह रहा कश्मीर ट्रिप का पूरा ट्रैवल प्लान।
विज्ञापन

2 of 8
कश्मीर ट्रिप - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर से करें कश्मीर ट्रिप की शुरुआत

आप फ्लाइट या ट्रेन से कश्मीर पहुंच सकते हैं। कश्मीर की राजधानी से अपने सफर की शुरुआत करें। पहले दिन श्रीनगर और उसके आसपास की खूबसूरत जगहों को घूम सकते हैं। यहां आपको डल झील में शिकारा की सैर करने का लुत्फ उठाने को मिलेगा।  श्रीनगर में मुगल गार्डन, वुलर झील, बारामूला, अनंतनाग, शंकराचार्य मंदिर आदि घूम सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
कश्मीर ट्रिप - फोटो : iStock
कश्मीर में दूसरा दिन

एक दिन श्रीनगर में बिताने के बाद दूसरे दिन सोनमर्ग के लिए रवाना हो जाएं। श्रीनगर से सोनमर्ग 80 किलोमीटर दूर है। यहां पहुंचने में लगभग ढाई घंटे का समय लगेगा। सुबह तड़के निकलेंगे तो सोनमर्ग में ही नाश्ता कर सकते हैं। सोनमर्ग में आप कृष्णसार, बालतल, विशनसर झील, थजिवास ग्लेशियर और गद्सर झील एक्सप्लोर कर सकते हैं।

4 of 8
कश्मीर ट्रिप - फोटो : Istock
कश्मीर ट्रिप का तीसरा दिन

तीसरे दिन आप कश्मीर के पहलगाम की सैर कर सकते हैं। श्रीनगर से पहलगाम की दूरी 95 किलोमीटर है। पहलगाम में घने जंगल, झीलें और फूलों की सुंदर घाटी आपको देखने को मिलेगी। यहां रात में स्टे कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
कश्मीर ट्रिप - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर ट्रिप का चौथा दिन

पहलगाम घूमने के बाद आप गुलमर्ग के लिए रवाना हो जाएं। एडवेंचर का शौक है, तो यहां आपको स्की ड्राइविंग करने का मौका मिलेगा। गुलमर्ग का स्की ड्राइविंग दुनियाभर में मशहूर है। गुलमर्ग में आप स्ट्रॉबेरी की घाटी, सबसे लंबा गोल्फ कोर्स और एप्पेर झील घूम सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
बेताब घाटी - फोटो : iStock
कश्मीर ट्रिप का पांचवां दिन

अगले दिन बेताब घाटी की सैर के लिए रवाना हो। बेताब घाटी से ही अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होती है। बेताब घाटी के सुंदर नजारों के बीच फोटोशूट कराना भी बेस्ट रहेगा।
विज्ञापन

7 of 8
माता वैष्णो देवी हेलीकाप्टर सेवा - फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीर ट्रिप का छठा दिन

आखिरी के दो दिन आप जम्मू में माता वैष्णो देवी धाम के दर्शन के लिए जा सकते हैं। बेताब घाटी से जम्मू की ओर वापसी करते समय अवंतीपुरा में भगवान शिव और श्री विष्णु जी के प्राचीन मंदिर के दर्शन करें। वहां से रात तक कटरा पहुंच सकते हैं। बेताब घाटी से कटरा लगभग 218 किलोमीटर की दूरी पर है। 7 घंटे का सफर करके आप कटरा पहुंच जाएंगे। रात में आराम कर सकते हैं या पैदल यात्रा पर निकल सकते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
कश्मीर का ट्रिप - फोटो : Istock
कश्मीर ट्रिप का सातवां दिन

माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी है, सातवें दिन सुबह आप हेलीकॉप्टर से मंदिर पहुंचकर दर्शन कर सकते हैं। वापसी में आपको जम्मू से ट्रेन मिल जाएगी। समय की बचत करनी है तो फ्लाइट ले सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें