Full Travel Plan For Agra In Valentine Week: इस साल वैलेंटाइन डे शनिवार को पड़ रहा है, जिसके चलते कई लोग अपने पार्टनर के साथ खास पल बिताने की योजना बना रहे हैं। अगर आप भी इस दिन को यादगार बनाना चाहते हैं, तो भारत की सबसे रोमांटिक जगहों में से एक ताजमहल आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
आगरा स्थित यह विश्व धरोहर स्थल सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में प्यार का प्रतीक माना जाता है। ताजमहल की सफेद संगमरमर की खूबसूरती, बागों की हरियाली और यमुना नदी के किनारे का दृश्य आपके वैलेंटाइन डे को बेहद खास बना देगा।
सही बजट और पहले से प्लानिंग के साथ आप अपने ट्रिप को आरामदायक और यादगार बना सकते हैं। इस वैलेंटाइन डे पर अपने साथी के साथ ताजमहल जाकर रोमांस और इतिहास का अद्भुत अनुभव लें। आइए इसके लिए आपको पूरा बजट प्लान बताते हैं।