बेंगलुरु के शिव मंदिर का रहस्य
- फोटो : Instagram
दक्षिणामुख नंदी तीर्थ जहां होता है चमत्कार
काडु मल्लेश्वर मंदिर के पास ही स्थित है श्री दक्षिणामुख नंदी तीर्थ कल्याणी क्षेत्र। स्थानीय मान्यता के अनुसार, जब तक नंदी तीर्थ के दर्शन न हों, तब तक काडु मल्लेश्वर मंदिर की पूजा अधूरी मानी जाती है।
नंदी के मुख से निकलती जलधारा का रहस्य
इस क्षेत्र में नंदी महाराज की प्राचीन पत्थर की प्रतिमा स्थापित है, जिसके मुख से,
- निरंतर साफ और ठंडा पानी निकलता है
- यह जलधारा सीधे शिवलिंग पर गिरकर स्वतः जलाभिषेक करती है
- आश्चर्य की बात यह है कि पानी का स्रोत आज तक अज्ञात है
वैज्ञानिक और शोधकर्ता इस जलधारा के उद्गम का पता लगाने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आया है।