फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day 2023: दोस्तों के साथ गोवा की इन पांच खास जगहों की जरूर करें सैर, हाथ से न जाने दें मौका

Thu, 03 Aug 2023 10:38 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Friends - फोटो : istock
Friendship Day 2023 Goa Trip With Friends :मित्रता दिवस के लिए दोस्तों ने कई योजनाएं बनानी शुरू कर दी होगी। मित्रता दिवस ऐसा खास पर्व है जो दो लोगों के बीच की दोस्ती के रिश्ते को सेलिब्रेट करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस मौके पर दोस्त मिलकर साथ वक्त बिताते हैं, एक दूसरे के जीवन को मनोरंजक और रोमांचक बनाने के लिए आभार देते हैं।

दोस्त इंसान के जीवन का खुद से तय किया गया पहला रिश्ता होता है। घर से बाहर निकलते ही बच्चा जब किसी अनजान से कुछ समानता महसूस करता है या किसी अनजान को पसंद करता है और उससे बात करना चाहता है या संपर्क बढ़ाना चाहता है तो वह दोस्ती के नए रिश्ते की शुरुआत होती है, जो वह परिवार से बाहर बनाना शुरू करता है।

इसलिए दोस्ती का रिश्ता बहुत खास होता है। दोस्ती के इसी रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए फ्रेंडशिप डे के मौके पर दोस्त ट्रिप की योजना बना सकते हैं। अगर आपके पास अच्छा वक्त है तो इस फ्रेंडशिप डे के मौके पर गोवा ट्रिप का प्लान बनाएं। हर दोस्त को गोवा ट्रिप पर इन पांच जगहों की सैर जरूर करानी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
अगौड़ा किला - फोटो : facebook
अगौड़ा किला

1612 में अगौंडा किले का निर्माण हुआ। इसे पुर्तगालियों ने मराठाओं और डच के हमले से बचने के लिए बनाया गया था। इस किले में झरना गिरता है, जिसका पानी यहां से गुजरने वाले पीते हैं। इतिहास पसंद लोगों के लिए यह जगह बहुत रोमांचक अनुभव कराएगी।
विज्ञापन

3 of 6
जीजस चर्च - फोटो : facebook
जीजस चर्च

ओल्ड गोवा में बासिलिका बोन जीजस चर्च बना है, जो कि सेंट फ्रांसिस जेवियर को समर्पित है। इस चर्च में सेंट के अवशेष रखे गए हैं। वह पुर्तगाल के राजा के कहने पर भारत आए थे।  चर्च के ठीक सामने सेंट कैथेड्रल चर्च है, जो कि एशिया का सबसे बड़ा चर्च है।

4 of 6
बीच - फोटो : iStock
पालोलम बीच

गोवा के खूबसूरत बीचों में से एक पालोलम बीच है। इस बीच के चारों ओर रेस्तरां हैं, जो लजीज व्यंजन परोसते हैं। यहां समुद्र किनारे का आनंदमयी नजारे को देखने के साथ ही स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Cave - फोटो : istock
अर्वलेम केव्स

गोवा के ऐतिहासिक स्मारकों में से एक अर्वलेम केव्स है। इस गुफा का निर्माण छठवीं सदी में किया गया था। इतिहास पसंद करने वाले लोगों के लिए यह जगह बेहतरीन विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चेपल चर्च - फोटो : facebook
चेपल चर्च

गोवा स्थित माउंट मेरी चेपल चर्च का निर्माण एक हिल पर हुआ है। इस चर्च तक पहुंचने के लिए मिट्टी को काटकर सीढ़ियां बनाई गई हैं। कई फिल्मों की शूटिंग भी इस चर्च में हो चुकी है। दोस्तों संग इस चर्च को घूमने के साथ ही कुछ तस्वीरें क्लिक करा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें