हिमालय की गोद में बसा भूटान बहुत ही खूबसूरत देश है। इस देश की खूबसूरती को देखने के लिए पूरी दुनिया के लोग यहां घूमने आते हैं। भूटान खुशहाली के मामले में एशिया का पहला देश है। इस देश की प्राकृतिक खूबसूरती देखते ही बनती है। भूटान में प्रदूषण ना के बराबर है। शहरों की भागमभाग जिंदगी से दूर अगर सुकून पाना चाहते हैं तो भूटान जरुर आएं। इसके लिए आपको ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि आईआरसीटीसी आपके लिए लेकर आया है सस्ता प्लान।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : irctc
आईआरसीटीसी ने इस पैकेज का नाम आलौकिक भूटान रखा है। यह यात्रा हवाई मार्ग के जरिए पूरी होगी। आईआरसीटीसी के इस टूरिज्म पैकेज की शुरुआत 40, 700 रुपये है, जो कि ट्रिपल शेयरिंग है। डबल शेयरिंग की कीमत 45,999 रुपये है और सिंगल की कीमत 50,800 रुपये है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : irctc
यह पैकेज पांच रात और 6 दिनों के लिए है। यह यात्रा दिल्ली से शुरू होगी। यात्रा की तारीख 20 सितंबर 2019 को शुरू होगी। इस यात्रा के दौरान आपको भूटान की राजधानी थिंपू, पारो और पुनाखा घूमाया जाएगा।
4 of 5
- फोटो : social media
इस यात्रा के दौरान जो होटल बुक किया जाएगा वो थ्री-स्टार कैटेगरी की होगी। इसके अलावा दो साल से 11 साल के बच्चों का किराया 31,000 है।
बता दें कि भूटान में प्रदूषण का स्तर बहुत ही कम है। खान-पान और शॉपिंग के लिहाज से भी यहां के बाजार आपको बहुत आकर्षित करेंगे। यहां की नैसर्गिक सुंदरता का दुनिया में कहीं जोड़ नहीं। यदि आप भारतीय हैं तो फिर इस देश की सारी सुंदरता आपके लिए ही है।