रेस्त्रां में मिलता है लाजवाब खाना
इस फ्लाइंग डाइन रेस्त्रां में खाना भी बेहद लजीज मिलता है। जिसकी वजह से ये जल्दी ही लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हो गया है। अगर आप साउथ एशियन डिश पसंद करते हैं तो यह रेस्त्रां आपके लिए बिल्कुल उपयुक्त है। बर्ड नेस्ट इन एयर, पोपीय ऑन द स्काई, हाउस मेड बनाना बूंदा सहित कई ऐसी डिशेज हैं, जिनका आनंद आप खुले आसमान में लें सकते है। अगर पनीर के शौकीन हैं और कुछ नया स्वाद लेना चाहते हैं तो यहां बेक्ड रुमाली पनीर पिनव्हील का स्वाद ले सकते हैं।