फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Travel Tips: फ्लाइट से सफर करने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान ताकि सुरक्षित रहे यात्रा

Tue, 21 Jan 2020 07:10 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Flight tour - फोटो : Pixabay
पहली बार हवाई यात्रा करने को लेकर बहुत सारे लोग नर्वस हो जाते हैं। वे सोचते हैं कि आखिर किन चीजों का ध्यान रखें ताकि उन्हें सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बहुत सारी चीजें ऐसी होती हैं जिससे पहली बार यात्रा करने वाला वाकिफ नहीं होता है। आज हम आपको पहली बार हवाई यात्रा से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारियां दे रहे हैं जिन्हें अगर आप ध्यान रखेंगे तो आपकी सारी नर्वसनेस तो दूर होगी ही, साथ ही आपका यह सफर यादगार बन जाएगा।
विज्ञापन

2 of 8
इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : Social media
अक्सर रेलयात्रा के दौरान आपको ट्रेन के खुलने के समय 20-25 मिनट पहले पहुंचने की आदत होती है, लेकिन हवाई यात्रा के दौरान यह आदत बदलनी होगी। आपको फ्लाइट की टाइमिंग से एक से डेढ़ घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना चाहिए। एयरपोर्ट पर चेकिंग और इमिग्रेशन के दौरान काफी समय लगता है।
विज्ञापन

3 of 8
Flight ticket - फोटो : Facebook
आप ये न सोचें कि आपके मोबाइल में आपकी यात्रा संबंधी मैसेज है, तो काफी होगा। अपने पास फ्लाइट की टिकट का प्रिंटआउट जरूर रखें क्योंकि एयरपोर्ट में एसएमएस काफी नहीं होता। 

4 of 8
aadhar card
अपने पास अपना कोई आईडी प्रूफ जरूर रखें। ये आपका आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईकार्ड में से कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 8
Flight Attendant
जिस तरह बस या ट्रेन के सफर के दौरान केवल टिकट लेकर हम अपनी सीट पकड़ लेते हैं, हवाई यात्रा में ऐसा बिल्कुल नहीं होता। आपको यहां टिकट से नहीं बोर्डिंग पास से एंट्री मिलेगी। जिस भी एयरलाइन की आपने टिकट बुक कराई है, एयरपोर्ट पर उसका काउंटर होता है। यहां टिकट दिखाकर आप बोर्डिंग पास ले सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
Flight
सबसे पहले आपको चेक-इन काउंटर पर बोर्डिंग पास और आईकार्ड दिखाना होगा। चेकिंग प्रोसेस के बाद बैग्स का वेट चेक कर टैग लगाकर फ्लाइट के कार्गो सेक्शन में भेजेंगे, जो लैंडिंग के बाद आपको हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 8
Flight - फोटो : Pixabay
हवाई सफर के दौरान एक और सबसे जरूरी बात ये ध्यान में रखें कि अपने साथ कोई भी वर्जित सामान जैसे नुकीली चीजें, हथियार, लाइटर, ब्लेड, कैंची, जहरीली, रेडियोएक्टिव और विस्फोटक सामग्री न रखें।
विज्ञापन

8 of 8
Flight Attendant
ये कुछ ऐसी सावधानियां हैं, जिनका ध्यान आपको अपने हवाई सफर के दौरान जरूर रखना चाहिए। अगर आपने अबतक एक बार भी हवाई सफर नहीं किया तो घरेलू उड़ानों से अपनी हवाई यात्रा की शुरुआत कीजिए और एक नए अनुभव का आनंद लीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें