उत्तराखंड का सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन ऋषिकेश गंगा के किनारे बसा बहुत ही खूबसूरत शहर है। शहर में बना ब्रिज लक्ष्मण झूले के बराबर में ही एक और ब्रिज बनने की योजना है। दरअसल, ऋषिकेश की पहचान रहे लक्ष्मण झूले को पिछले साल जुलाई में सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था। जिसके बाद इसके विकल्प के रूप में एक नए ब्रिज को बनाने की सरकार ने मंजूरी दी है।