February Holiday Plan : फरवरी मोहब्बत का महीना है। इस महीने वैलेंटाइन सप्ताह मनाया जाता है। सात दिन आशिकों का उत्सव रहता है, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होती है और 14 फरवरी वैलेंटाइन डे तक जारी रहता है। इस दौरान लोग अपने पार्टनर के साथ घूमने जाते हैं। साथी के साथ वक्त बिताने के लिए उन्हें छुट्टियों की जरूरत होती है। ऐसे में फरवरी माह में पार्टनर के साथ कहीं सफर पर जाने की योजना बना रहे हैं तो सबसे पहले ये जान लें कि इस माह छुट्टियां कब-कब हो रही हैं। बैंक हाॅलीडे कब हैं और साथ ही कब और कितने लाॅग वीकेंड मिल रहे हैं। वैसे सफर के लिए यह महीना बेहतर समय भी होता है, क्योंकि इस महीने सर्दी कुछ कम हो जाती है। गर्मी बिल्कुल नहीं होती है, ऐसे में हिल स्टेशनों में बिना मार्ग अवरूद्ध हुए बर्फबारी का लुत्फ उठाने जा सकते हैं। आइए जानते हैं फरवरी में कब छुट्टी मिल रही है और कब व कहां सफर पर जा सकते हैं।