Famous Waterfalls Near Varanasi : वाराणसी, काशी या बनारस कुछ भी कहिए इस शहर की एक अलग ही बात है। काशी को भारत का आध्यात्मिक हृदय भी कहा जाता है। यहां मौजूद घाट और प्राचीन मंदिरों के बारे में कौन नहीं जानता। लेकिन, क्या आपने इस शहर की छुपी हुई प्राकृतिक सुंदरता का नजारा देखा है?
भारत के आध्यात्मिक हृदय वाराणसी को परिभाषित करने के लिए आम-तौर पर लोग यहां के हलचल भरे घाटों और प्राचीन मंदिरों का ही जिक्र करते हैं। लेकिन, इस प्राचीन शहर की प्राकृतिक सुंदरता के बारे में आपने कम ही सुना होगा। काशी के आस-पास प्राकृतिक सौंदर्य से भरी एक छिपी हुई दुनिया है, जिसे खोजा जाना कहीं ना कहीं अभी भी बाकी है। वाराणसी के आस-पास हरी-भरी पहाड़ियों के बीच स्थित और शांति से घिरे कई खूबसूरत झरने हैं, जो इसकी प्राकृतिक सुंदरता के बारे में बताते हैं। चलिए आपको वाराणसी के आस-पास मौजूद कुछ बेहद खूबसूरत झरनों यानी वॉटरफॉल्स के बारे में आपको बताते हैं, जो आपकी काशी यात्रा को और सुखदायी बना देंगे।