फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2024: दशहरे के मौके पर उतारनी है भगवान राम की आरती तो इन मंदिरों के करें दर्शन

Sat, 12 Oct 2024 08:26 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बार विजयदशमी 12 अक्तूबर को मनाई जाएगी। ये त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। रावण दहन के साथ ही लोग भगवान राम के दर्शन करते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। इस मौके पर कुछ प्रसिद्ध राम मंदिर के बारे में जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
राम मंदिर अयोध्या - फोटो : X-ShriRamTeerth
Lord Sri Rama Famous Temples in India: हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा यानी विजयादशमी का त्योहार मनाया जाता है। शाम के समय रावण, कुंभकर्ण और रावण के पुत्र मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है। इस बार दशहरा का त्योहार 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दशहरा का पर्व 12 अक्टूबर को 10 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और 13 अक्टूबर 2024 को सुबह 9 बजकर 08 मिनट तक रहेगी। लेकिन, दशहरा 12 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन प्रभु श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था। इस मौके पर देशभर में रावण दहन किया जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा की जाती है। ऐसे में अगर आप भगवान श्रीराम के दर्शन करना चाहते हैं तो चलिए आपको देश के कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताते हैं, जहां आप प्रभु श्रीराम के दर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या राम मंदिर

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे अयोध्या राम मंदिर के बारे में नहीं पता होगा। हिंदू धर्म के लोगों में बहुत मान्यता है, क्योंकि इसे प्रभु श्री राम की जन्मभूमि कहा जाता है। फैजाबाद के सरयू नदी के तट पर बने राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए हर साल हजारों लोग पहुंचते हैं। मान्यता है कि यहीं ध्यान लगाने के बाद भगवान राम ने सरयू नदी में समाधि ली थी।
विज्ञापन

3 of 5
रघुनाथ मंदिर, जम्मू - फोटो : Instagram
रघुनाथ मंदिर, जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर में स्थित रघुनाथ मंदिर हिंदुओं के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। इस मंदिर में प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की विशाल मूर्तियां स्थापित हैं। इस मंदिर में रामायण और महाभारत के पात्रों की झलक देखने को भी मिलती है।

4 of 5
रामास्वामी मंदिर - फोटो : Adobe Stock
रामास्वामी मंदिर, तमिलनाडु

तमिलनाडु का रामास्वामी मंदिर देश के अन्य राम मंदिरों से काफी अलग और खूबसूरत है। यह मंदिर तमिलनाडु के कुंभकोणम में है, जिसका निर्माण 16वीं में किया गया था। यानी ये मंदिर 400 साल से ज्यादा पुराना है। इस मंदिर में रामायण के विभिन्न पात्रों की 219 तस्वीरें स्थित हैं। इस मंदिर की नक्काशी देखने हर साल हजारों-लाखों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रामचौरा मंदिर, बिहार - फोटो : Instagram
रामचौरा मंदिर, बिहार

बिहार के हाजीपुर जिले में स्थित रामचौरा मंदिर देश के प्रमुख मंदिरों में से एक है। रामनवमी के मौके पर इस मंदिर को बहुत ही खूबसूरती से सजाया जाता है, जिसके चलते मंदिर इस त्योहार पर श्रद्धालुओं का प्रमुख आकर्षण है। मान्यता है कि जब भगवान श्री राम जनकपुर जा रहे थे, तब यहां आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें