फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waterfalls Near Varanasi: काशी में हैं तो जरूर घूमें आसपास मौजूद ये पांच झरने, देखते ही आ जाएगी कर्नाटक की याद

Wed, 16 Oct 2024 06:31 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वाराणसी के आस-पास हरी-भरी पहाड़ियों के बीच स्थित और शांति से घिरे कई खूबसूरत झरने हैं, जो इसकी प्राकृतिक सुंदरता के बारे में बताते हैं। चलिए आपको वाराणसी के आस-पास मौजूद कुछ बेहद खूबसूरत झरनों यानी वॉटरफॉल्स के बारे में आपको बताते हैं, जो आपकी काशी यात्रा को और सुखदायी बना देंगे।
विज्ञापन
1 of 6
Banaras - फोटो : Freepik
Famous Waterfalls Near Varanasi : वाराणसी, काशी या बनारस कुछ भी कहिए इस शहर की एक अलग ही बात है। काशी को भारत का आध्यात्मिक हृदय भी कहा जाता है। यहां मौजूद घाट और प्राचीन मंदिरों के बारे में कौन नहीं जानता। लेकिन, क्या आपने इस शहर की छुपी हुई प्राकृतिक सुंदरता का नजारा देखा है?

भारत के आध्यात्मिक हृदय वाराणसी को परिभाषित करने के लिए आम-तौर पर लोग यहां के हलचल भरे घाटों और प्राचीन मंदिरों का ही जिक्र करते हैं। लेकिन, इस प्राचीन शहर की प्राकृतिक सुंदरता के बारे में आपने कम ही सुना होगा। काशी के आस-पास प्राकृतिक सौंदर्य से भरी एक छिपी हुई दुनिया है, जिसे खोजा जाना कहीं ना कहीं अभी भी बाकी है। वाराणसी के आस-पास हरी-भरी पहाड़ियों के बीच स्थित और शांति से घिरे कई खूबसूरत झरने हैं, जो इसकी प्राकृतिक सुंदरता के बारे में बताते हैं। चलिए आपको वाराणसी के आस-पास मौजूद कुछ बेहद खूबसूरत झरनों यानी वॉटरफॉल्स के बारे में आपको बताते हैं, जो आपकी काशी यात्रा को और सुखदायी बना देंगे।
विज्ञापन

2 of 6
झरना (साकेंतिक तस्वीर) - फोटो : instagram
सोनभद्र वॉटरफॉल

बनारस मंडल में मौजूद सोनभद्र बहुत सुंदर है। अगर आप वाराणसी आए हैं तो सोनभद्र जाना ना भूलें। सोनभद्र में आप प्राकृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक जगहों के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां रिहंद नदी पर 35-40 फीट ऊंचा सोनभद्र वॉटरफॉल है। मानसून में इसकी प्राकृतिक सुंदरता देखते ही रह जाएंगे    
विज्ञापन

3 of 6
झरना (साकेंतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
राजदारी वॉटरफॉल

काशी रेलवे स्टेशन से 65 किलोमीटर दूर चंदौली जिले के राजदारी वॉटरफॉल की तो बात ही अलग है। ये एक मौसमी झरना है, जहां लोग पिकनिक मनाने भी जाते हैं। यहां सभी के लिए निशुल्क प्रवेश सुविधा है और आप ट्रेन, बस, कार, टैक्सी के जरिए यहां पहुंच सकते हैं। इसके अलावा यहां जंगल सफारी का भी आनंद लिया जा सकता है।

4 of 6
झरना (साकेंतिक तस्वीर) - फोटो : instagram
देवदारी वॉटरफॉल

राजदारी के पास ही देवदारी वॉटरफॉल भी स्थित है। यात्री सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक देवदारी वॉटरफॉल घूम सकते है। यहां ठहरने के लिए रिसॉर्ट भी हैं, जहां यात्री ठहर सकते हैं। राजदारी की ही तरह देवदारी वॉटरफॉल में भी एंट्री पूरी तरह फ्री है।
विज्ञापन

5 of 6
झरना (साकेंतिक तस्वीर) - फोटो : Instagram
लखनिया दरी वाटरफॉल

बनारस से लगभग 55 किलोमीटर की दूर मिर्जापुर जिले में लखनिया वाटरफॉल है। यहां की एंट्री फीस 50 रुपए है। यहां आपको सुबह 9 के बाद और से शाम को 5 बजे से पहले जाना होगा। यह बनारस के आस-पास मौजूद खूबसूरत झरनों में से एक है। यहां पर आपके मन को शांति मिलेगी और आप यहां पर पिकनिक भी मना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
झरना (साकेंतिक तस्वीर) - फोटो : Instagram
विंडम फॉल

अगर बनारस जा रहे हैं तो विंडम फॉल घूमने के लिए भी थोड़ा समय निकालें। बनारस से लगभग 60 किलोमीटर दूर मिर्जापुर में स्थित विंडम फाल की ऊंचाई 58 मीटर है। यहां आप झरने का खूबसूरत नजारा लेने के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद ले सकते हैं। यहां आप बस, कार या किसी अन्य वाहन से आसानी से पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें