फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow Street Food: नवाबों का शहर बना स्ट्रीट फूड हब, लखनऊ की इन जगहों पर उठाएं मशहूर व्यंजनों का लुत्फ

Fri, 03 Nov 2023 08:37 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Street Food - फोटो : instagram
Street Food In Lucknow: नवाबों का शहर लखनऊ अपने जायकेदार खाने के लिए मशहूर है। यहां का स्थानीय लजीज व्यंजन पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। लखनऊ कबाब के लिए काफी मशहूर है।  हालांकि अब लखनऊ सबसे बड़े स्ट्रीट फूड हब के तौर पर विकसित हो रहा है। कुछ समय पहले ही गोदरेज फूड ट्रेंड रिपोर्ट 2023 में स्वादिष्ट स्ट्रीट कल्चर के लिए अग्रणी स्थानों की पहचान की गई, जिसमें उभरते हुए भारतीय स्ट्रीट फूड हब की खोज की गई।

इस दौरान 63 फीसदी विशेषज्ञों ने लखनऊ को प्रमुख स्ट्रीट फूड गंतव्य माना। दूसरे स्थान पर कोलकाता रहा, जिसे 57 प्रतिशत लोगों ने स्ट्रीट फूड के लिए बेहतर स्थान माना। वहीं अमृतसर तीसरे और चौथे स्थान पर इंदौर के स्ट्रीट फूड को शामिल किया गया। लखनऊ में स्ट्रीट फूड कल्चर तेजी से बढ़ रहा है। यहां जगह-जगह पर मशहूर स्ट्रीट फूड्स मिल जाएंगे। आइए जानते हैं लखनऊ की उन जगहों के बारे में, जहां आप लजीज स्ट्रीट फूड्स का स्वाद ले सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Chatori Gali - फोटो : facebook
चटोरी गली

गोमती नगर में 1090 चौराहे के पास चटोरी गली है। नाम से ही स्पष्ट है इस गली में खाने के लिए तरह तरह के व्यंजन मिलते हैं। पोटैटो ट्विस्टर, सोया चाप, मोमो समेत हर तरह के स्ट्रीट फूड का स्वाद यहां ले सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
अमीनाबाद के दही भल्ले - फोटो : Istock
अमीनाबाद

अमीनाबाद लखनऊ में स्ट्रीट फूड की सबसे पुरानी और बड़ी जगह है। यहां के कबाब, दही बड़े, फालूदा कुल्फी काफी मशहूर है। अमीनाबाद में खरीदारी के लिए आने वालों को यहां के स्ट्रीट फूड का जायका लेना चाहिए।

4 of 5
Hazratganj - फोटो : facebook
हजरतगंज

लखनऊ के हजरतगंज में शाम के वक्त लजीज व्यंजनों की खुशबू गलियों में फैल जाती हैं। हजरतगंज की सड़कों पर पांच पानी वाले गोलगप्पे, खस्ते कचौड़ियां और रसमलाई, मटका बिरयानी खाने को मिल जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपूलथला - फोटो : Istock
कपूरथला

लखनऊ के कपूरथला क्षेत्र में लजीज वेज परांठा, 12 पानी वाले गोल गप्पे, छोले भटूरे और मसाला शिकंजी, भेलपुरी, कुल्हड़ पिज्जा आदि मिलता है। बजट में स्ट्रीट फूड का आनंद लेने के लिए कपूरथला जा सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें