फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025: सावन में दर्शन करें मध्य प्रदेश के इन पांच पवित्र मंदिरों के, दो हैं ज्योतिर्लिंग

Wed, 02 Jul 2025 11:24 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shiva Temples in Madhya Pradesh: इस बार सावन में भक्ति, यात्रा और अनुभन तीनों का आनंद लेने के लिए भोलेनाथ की नगरी की सैर करें। यहां मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध शिव मंदिरों के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
बाब महाकाल मंदिर - फोटो : अमर उजाला
Shiv Temples of MP: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और आस्था का सबसे पावन समय माना जाता है। इस दौरान शिव भक्त पूजा, व्रत और दर्शन के माध्यम से भोलेनाथ को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। अगर आप इस सावन 2025 में कुछ खास और दिव्य अनुभव लेना चाहते हैं, तो मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध शिव मंदिर आपकी सूची में जरूर होने चाहिए। सावन 2025 में मध्य प्रदेश के इन पवित्र शिव मंदिरों के दर्शन न केवल आपकी आध्यात्मिक यात्रा को विशेष बनाएंगे, बल्कि आपको एक नए ऊर्जा और भक्ति भाव से भी भर देंगे। इस बार सावन में भक्ति, यात्रा और अनुभन तीनों का आनंद लेने के लिए भोलेनाथ की नगरी की सैर करें। यहां मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध शिव मंदिरों के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
महाकाल उज्जैन - फोटो : adobe
 महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, उज्जैन

भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, महाकालेश्वर शिवलिंग दक्षिणमुखी है और अत्यंत जाग्रत माना जाता है। यह मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित है। यहां की खासियत है, महाकालेश्वर में होनी वाली भस्म आरती। देशभर के शिव मंदिरों में यह एकलौता शिवलिंग है, जहां भस्म आरती होती है। यहां रात्रि पूजन होता है और सावन में भक्तों का विशाल जनसैलाब देखने को मिलता है।
विज्ञापन

3 of 6
ओंकारेश्वर - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, खंडवा

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में नर्मदा नदी के बीचोंबीच ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग एक द्वीप पर स्थित है। इसका कारण ऊँ यानी ओंकार जैसा है। यह मंदिर जलमध्य में स्थित है। यहां की नर्मदा आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालु दूर दूर से पहुंचते हैं। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

4 of 6
मंदिर - फोटो : Adobe
कालेश्वरनाथ मंदिर, भोपाल

भोपाल शहर के बीचों-बीच कालेश्वरनाथ मंदिर स्थित है। यह मंदिर शहरवासियों की श्रद्धा का केंद्र है। यहां सावन के प्रत्येक सोमवार को विशेष श्रृंगार और भजन संध्या का आयोजन होता है। हंसदेव नदी के तट पर स्थित इस मंदिर का इतिहास 500 साल पुराना है। इस मंदिर को करिया मंदिर के नाम से जाना जाता है, क्योंकि समय के साथ इसका रंग काला हो गया है।
विज्ञापन

5 of 6
भोजेश्वर शिव मंदिर - फोटो : instagram
भोजपुर शिव मंदिर, रायसेन

प्रदेश के रायसेव जिले में भोजपुर शिव मंदिर है। यह मंदिर भोपाल से 28 किमी दूर है। इस मंदिर में विशाल शिवलिंग है जो 18 फीट ऊंचा और एक ही पत्थर से बना है। यहां की ऐतिहासिक वास्तुकला और प्राचीनता के कारण मंदिर अधिक अद्भुत और पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जटा शंकर मंदिर पचमढ़ी मध्य प्रदेश - फोटो : Instagram
जटा शंकर मंदिर, पचमढ़ी

मध्य प्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशन पचमढ़ी में भोलेनाथ का प्रसिद्ध जटा शंकर मंदिर है। सतपुड़ा की रानी कहलाने वाली पचमढ़ी में स्थित यह मंदिर प्रकृति की गोद में बसा है। यहां गुफाओं में शिवलिंग बसा है। आप ट्रैकिंग का लुत्फ यहां उठा सकते हैं और शांत माहौल में ध्यान कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें