फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून में आगरा घूमने का कर रहे हैं प्लान, तो ऐसे बनेगा ट्रिप खास

Thu, 11 Jul 2019 07:26 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बारिश में ताजमहल का नजारा - फोटो : अमर उजाला
घूमने के शौकीन लोगों को तो बस बहाने की जरूरत होती है। बारिश हुई नहीं कि सोचते हैं चलो इस वीकेंड ताजमहल की सैर ही कर ली जाए। अगर आप भी इस मौसम खूबसूरत ताजमहल देखने जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये कुछ ऑफबीट चीजें आपकी इस ट्रिप का मजा दोगुना कर देंगी।
विज्ञापन

2 of 5
agra fort - फोटो : Instagram
आगरा फोर्ट में लेें लाइट शो का आनंद
आगरा फोर्ट घूमने के साथ वहां लाइट शो देखना न भूलें। इस शो में आपको फोर्ट से जुड़ी ऐतिहासिक चीजों की जानकारी मिलेगी। लाइट शो के लिए आपको 50 रुपये चुकाने होंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
fatehpur sikri
फतेहपुर सीकरी
ताजमहल और आगरा फोर्ट के साथ फतेहपुर सीकरी की सैर भी कर आएं।  आगरा से फतेहपुर सिकरी 37 किलोमीटर दूर है।  यूनेस्को के विश्व विरासत इस स्थल को मुगल सम्राट अकबर द्वारा 16वीं सदी में बनवाया था। ये पूरा किला लाल पत्थरों से बना है। यहां देखने के लिए बुलंद दरवाजा, पंच महल, हजरत सलीन चिश्ती का मकबरा, जोधा बाई महल जैसी जगह हैं। 

4 of 5
Keoladeo National Park - फोटो : Instagram
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
नेचर लवर्स के लिए ये जगह परफेक्ट है। आगरा से यह जगह करीब एक घंटे की दूरी पर है। इस घने जंगल में बहुत तरह की प्रजातियों के पक्षी देखने को मिलते हैं। यहां बिताए पल आपको हमेशा याद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
agra petha - फोटो : instagram
आगरा का पेठा
आगरा जाकर वहां का फेमस पेठा नहीं चखा तो समझिए आपका ट्रिप अधूरा ही रह गया। कई तरह की वैरायटी में उपलब्ध इस पेठे का स्वाद लें और अपने करीबियों के लिए भी जरूर लेकर आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें