फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakshmi Mata Mandir: ये हैं मां लक्ष्मी के प्राचीन मंदिर, दिवाली के मौके पर करें दर्शन

Sun, 12 Nov 2023 08:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महालक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिर - फोटो : facebook
Lakshmi Mata Mandir: दीपोत्सव सुख समृद्धि का पर्व है। दीपोत्सव की शुरुआत ही धनतेरस से होती है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, धन कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। वहीं दिवाली के पावन मौके पर भी भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का पूजन होता है। लोग घर के मंदिर में गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करके पूजा करते हैं। 

मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी के पूजन से धन और सुख-संपदा का आशीर्वाद मिलता है। दिवाली के कुछ दिन पहले से ही मंदिरों में खास तैयारियां होने लगती है। अयोध्या के राम मंदिर से लेकर देश के गणपति मंदिर और लक्ष्मी माता मंदिर में खास पूजा होती है। अगर आप दिवाली पर माता लक्ष्मी के दर्शन करना चाहते हैं तो भारत में कुछ बहुत प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर हैं।

देशभर में कई लक्ष्मी मंदिर हैं, जो अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध हैं। इन मंदिरों का इतिहास अद्भुत और पौराणिक मान्यताओं से जुड़ा है। दीपावली के पावन पर्व पर अगर प्रसिद्ध लक्ष्मी माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो देश के इन मंदिरों की ओर रुख करें।
विज्ञापन

2 of 5
महालक्ष्मी मंदिर, इंदौर - फोटो : facebook
मध्य प्रदेश का महालक्ष्मी मंदिर

मध्य प्रदेश के इंदौर में महालक्ष्मी का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। दिवाली और धनतेरस के पावन मौके पर इस मंदिर में भव्य सजावट और भीड़भाड़ देखने को मिलती है। मंदिर का निर्माण लगभग 1832 में कराया गया था। मंदिर को लेकर कई मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि दिवाली पर इंदौर की महालक्ष्मी के दर्शन और पूजा करने से कोई भक्त खाली हाथ नहीं लौटता। सालभर इस मंदिर में बहुत भीड़ रहती है।
विज्ञापन

3 of 5
महालक्ष्मी मंदिर कोल्हापुर - फोटो : facebook
कोल्हापुर का महालक्ष्मी मंदिर

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में महालक्ष्मी का पवित्र मंदिर है। देशभर में प्रसिद्ध मंदिरों में से एक महालक्ष्मी मंदिर को लेकर कहा जाता है कि इसका निर्माण चालुक्य वंश के शासकों ने वर्षों पहले कराया था। मान्यता है कि यहां भगवान सूर्य देव माता लक्ष्मी का पद अभिषेक स्वयं करते हैं। कहा जाता है कि धनतेरस और दिवाली के दिन जो भक्त इस मंदिर में महालक्ष्मी जी के दर्शन करता है, उसे कभी पैसों की तंगी नहीं होती।

4 of 5
महालक्ष्मी मंदिर, तमिलनाडु - फोटो : facebook
दक्षिण भारत के प्रसिद्ध लक्ष्मी मंदिर

अगर आप दक्षिण भारत के रहने वाले हैं त यहां कई प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर स्थित हैं, जहां आप दिवाली पर माता के दर्शन के लिए जा सकते हैं। आंध्र प्रदेश में पद्मावती मंदिर बना है तो वहीं तमिलनाडु के श्रीपुरम में महालक्ष्मी मंदिर स्थित है। इसे दक्षिण भारत का स्वर्ण मंदिर भी कहा जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दिवाली में इन मंदिरों के दर्शन मात्र से सुख-संपत्ति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लक्ष्मीनारायण मंदिर, दिल्ली - फोटो : facebook
दिल्ली का लक्ष्मीनारायण मंदिर

भारत की राजधानी दिल्ली में भी मां लक्ष्मी के कई मंदिर है लेकिन सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों में लक्ष्मी नारायण मंदिर है। इस मंदिर में माता लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ विराजमान हैं। धनतेरस और दिवाली के मौके पर इस मंदिर में बहुत भीड़ लगती है। लोग अपनी मुरादे लेकर लक्ष्मीनारायण के दर्शन करने पहुंचते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें