उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर
- फोटो : सोशल मीडिया
चिंतामण गणेश मंदिर, उज्जैन
गौरी पुत्र गणेश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक चिंतामण गणेश मंदिर है, जो कि महाकाल की नगरी उज्जैन में स्थित है। महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आने वाले भक्त गणपति जी के दर्शन के लिए चिंतामण गणेश मंदिर आ सकते हैं। मंदिर के गर्भगृह में भगवान गणेश की तीन प्रतिमाएं स्थापित हैं। इनमें से पहली चिंतामण, दूसरी इच्छामन और तीसरा सिद्धिविनायक गणेश प्रतिमा हैं।