फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Temples: देश के प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों की सूची, तय कर लें हनुमान जन्मोत्सव पर कहां जाना चाहते हैं आप

Sat, 12 Apr 2025 07:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यहां देशभर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों की सूची दी जा रही है, और कुछ प्रमुख मंदिरों के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर दर्शन और पूजा अर्चना के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हनुमान जन्मोत्सव 2025 देशभर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर - फोटो : adobe
Famous Hanuman Temples in India: हनुमान जन्मोत्सव हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा को मनाई जाता है। इस साल हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल 2025 को मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस तिथि को पवन पुत्र हनुमान जी का जन्म हुआ था। इस दिन भगवान बजरंगबली की विशेष पूजा अर्चना होती है। लोग हनुमान मंदिरों के दर्शन के लिए जाते हैं।

भारत में कई प्राचीन और विशेष महत्व वाले हनुमान मंदिर हैं। मान्यता है कि कुछ मंदिर ऐसे भी हैं, जहां बजरंगबली स्वयं प्रकट हुए थे। जैसे अयोध्या का हनुमान गढ़ी, राजस्थान का मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जोधपुर का हनुमान मंदिर, दिल्ली के राम पुरी की श्री हनुमान मंदिर आदि। हनुमान जन्मोत्सव पर इन प्राचीन और शक्तिशाली मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहां देशभर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों की सूची दी जा रही है, और कुछ प्रमुख मंदिरों के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर दर्शन और पूजा अर्चना के लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
नीम करोली धाम - फोटो : इंस्टाग्राम
देशभर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर 
 
  1. हनुमानगढ़ी, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
  2. लेटे हुए हनुमान जी मंदिर, प्रयागराज
  3. श्री संकटमोचन मंदिर, वाराणसी
  4. हनुमान धारा, चित्रकूट 
  5. सालासर हनुमान मंदिर, सालासर  राजस्थान
  6. मेहंदीपुर बालाजी मंदिर, मेहंदीपुर  
  7. अंजनेयद्रि पहाड़ी हनुमान मंदिर, कर्नाटक
  8. महावीर मंदिर, पटना  
  9. श्री कष्टभंजन हनुमान मंदिर, सारंगपुर (गुजरात):
  10. श्री कैंप हनुमान मंदिर, अहमदाबाद
  11. हनुमान वाटिका, ओडिशा
  12. डुल्या मारुति, पुणे
  13. बजरंगबली मंदिर, बिलासपुर (छत्तीसगढ़):
  14. नेब सराय हनुमान मंदिर, दिल्ली
  15. रामपुरी हनुमान मंदिर, दिल्ली
  16. उज्जैन हनुमान मंदिर
  17. खम्मम हनुमान मंदिर, तेलंगाना
  18. बागेश्वर धाम, छतरपुर मध्य प्रदेश
  19. नीम करोली बाबा मंदिर, कैंची धाम, नैनीताल
विज्ञापन

3 of 5
हनुमानगढ़ी अयोध्या - फोटो : Instagram/ ayodhya_ji_hanumangarhi
प्रमुख हनुमान मंदिर
 
हनुमानगढ़ी, अयोध्या

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में प्रभु राम की जन्मभूमि है। वहीं हनुमान जी भगवान राम के सबसे परम भक्त माने जाते हैं। मान्यता है कि 14 वर्ष के वनवास के बाद जब राजा राम अयोध्या लौटे तो हनुमान जी को साथ ले आए। ऐसा भक्तों को विश्वास है कि हनुमान जी आज भी अयोध्या की रक्षा के लिए वहां वास करते हैं। राम जन्मभूमि से कुछ दूरी पर हनुमानगढ़ी मंदिर स्थित है, जहां बजरंगबली जी का वास है। इस मंदिर की स्थापना करीब 300 साल से भी पहले स्वामी अभयारामदास ने की थी। कहते हैं कि रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों की तीर्थ तब तक सम्पन्न नहीं होता, जब तक वह हनुमानगढ़ी के दर्शन नहीं करते।
 

4 of 5
मेहंदीपुर बालाजी, राजस्थान - फोटो : facebook.com/shribalajimaharajmehandipur
मेहंदीपुर बालाजी, राजस्थान

राजस्थान के दौसा जिले में मेहंदीपुर नाम का स्थान है जहां दो पहाड़ियों के बीच बालाजी का प्राचीन और चमत्कारी मंदिर स्थित है। इस मंदिर का इतिहास करीब एक हजार साल पुराना बताया जाता है। मान्यता है कि यहां चट्टान पर स्वयंभू हनुमान जी की आकृति उभर आई थी। यहां देश के कोने-कोने से भक्त अपने कष्टों के निवारण के लिए पहुंचते हैं। यहां भैरव बाबा, प्रेतराज सरकार और कोतवाल कप्तान की पूजा भी होती है।


Baby Boy Name: हनुमान जी के नाम पर करें बेटे का नामकरण, ये है लेटेस्ट नामों की लिस्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रयागराज हनुमान मंदिर - फोटो : Adobe Stock
लेटे हुए हनुमान मंदिर, प्रयागराज

तीर्थराज प्रयागराज में संगम के किनारे लेटे हुए हनुमान जा का मंदिर स्थित है। मान्यता है कि लंका विजय के बाद हनुमान जी थकान के कारण विश्राम के लिए संगम किनारे लेट गए थे, इसलिए यहां उनकी लेटी हुए प्रतिमा स्थापित है। कहते हैं कि संगम स्नान के बाद हनुमान जी के दर्शन करने से ही तीर्थ पूरा माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें