फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Mandir In India: हनुमान जन्मोत्सव पर करें बजरंगबली के इन चमत्कारी मंदिरों के दर्शन

Thu, 06 Apr 2023 10:25 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hanuman Janmotsav - फोटो : amar ujala
Famous Hanuman Mandir in India: हनुमान जन्मोत्सव 6 अप्रैल 2023 को मनाया जा रहा है। भगवान हनुमान के भारत के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जिन्हें बजरंगबली के भक्तों की आस्था जुड़ी है। इन हनुमान मंदिरों की कुछ पौराणिक कथाएं हैं। भारत अपने पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर हैं। पर्यटन स्थलों का एक बड़ा हिस्सा धार्मिक क्षेत्रों से जुड़ा है। लोग अपने परिवार के साथ इन धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए जाते हैं। भारत धर्म और आध्यात्म का केंद्र है, जहां उत्तर से दक्षिण तक कई धार्मिक स्थल हैं। इन्हीं धार्मिक स्थलों में महाबली हनुमान जी के पवित्र और चमत्कारी मंदिर भी शामिल हैं। इन मंदिरों में अयोध्या का हनुमानगढ़ी, प्रयागराज के लेटे हनुमान जी, राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी समेत नाम हैं। मान्यता है कि कुछ हनुमान मंदिरों के दर्शन मात्र से रोग-विकार दूर होते हैं, तो वहीं कई मंदिरों में पूजा करने से संकट खत्म हो सकते हैं। इस हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर हनुमान जी के प्रसिद्ध और चमत्कारी मंदिरों के दर्शन करने जा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए भारत के सबसे प्रसिद्ध हनुमान मंदिरों के बारे में।
 
विज्ञापन

2 of 5
मेहंदीपुर बालाजी - फोटो : Social Media
मेहंदीपुर बालाजी, राजस्थान

राजस्थान में मेहंदीपुर नाम की एक जगह है, जो कि जयपुर से लगभग 65 किलोमीटर दूर है। जयपुर-बांदीकुई बस मार्ग पर चलकर आप मेहंदीपुर पहुंच सकते हैं। यहां बालाजी का प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर की महिमा दूर-दराज तक है। मान्यता है कि भूत-प्रेत की बाधाओं को दूर करने के लिए लोग यहां आते हैं। मेहंदीपुर बालाजी के लिए आप सड़क मार्ग, रेल मार्ग या हवाई सेवा को अपना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हनुमान मंदिर - फोटो : social media
नेब सराय दिल्ली का हनुमान मंदिर

राजधानी दिल्ली के नेब सराय में हनुमान जी का एक चमत्कारी मंदिर है। मान्यता है कि इस मंदिर में लोग वीजा लगने की गुहार लगाने के लिए आते हैं। मंदिर में लाल स्याही या पेन से नोट लिखकर मन्नत मांगी जाती है। मनोकामना पूरी होने पर भगवान का धन्यवाद करते है। इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ लगती है।

4 of 5
हनुमान मंदिर (काॅन्सेप्ट इमेज) - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ का गिरजाबंध हनुमान मंदिर

छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर शहर के करीब बजरंगबली का प्राचीन मंदिर है। शहर से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस मंदिर का नाम गिरजाबंध के तौर पर प्रसिद्ध है। इस मंदिर की खासियत है कि यहां बजरंगबली की प्रतिमा नारी के स्वरूप में है। यह इकलौता मंदिर है, जहां हनुमान जी के स्त्री स्वरूप की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लेटे हनुमान मंदिर - फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान जी

संगम नगरी प्रयागराज में संगम किनारे हनुमान जी की प्रतिमा लेटी हुई स्थिति में है। कहा जाता है कि मां गंगा हनुमान की प्रतिमा को स्नान कराने के लिए उफान पर आती हैं, तब बजरंगबली की 20 फीट लंबी प्रतिमा संगम के पानी में डूब जाती है। प्रयागराज में नदी का स्तर बढ़ना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें