Famous Food Cities Of India: भारत अपनी विविध संस्कृति के साथ-साथ अपने स्वादिष्ट और अनोखे स्ट्रीट फूड के लिए भी पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां हर शहर की अपनी एक अलग पहचान है, जो उसके खास पकवानों से बनती है। कहीं की कुरकुरी बेड़ई-कचौड़ी लोगों की पहली पसंद है तो कहीं गुपचुप (पानीपुरी) का स्वाद देश-विदेश तक मशहूर है।
भारत के कई शहर ऐसे हैं, जहां के लोकल पकवान न सिर्फ देशभर में बल्कि विदेशों में भी पसंद किए जाते हैं। यही वजह है कि विदेशी पर्यटक भारत घूमने के दौरान इन शहरों के फूड स्ट्रीट्स जरूर एक्सप्लोर करते हैं। देसी मसालों, पारंपरिक रेसिपी और स्थानीय स्वाद का यह संगम भारतीय स्ट्रीट फूड को खास बनाता है।
सोशल मीडिया और फूड व्लॉग्स के दौर में भारत के ये मशहूर पकवान अब ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहे हैं। आइए जानते हैं उन भारतीय शहरों के बारे में, जिनके स्वादिष्ट पकवानों ने विदेशों तक अपनी पहचान बनाई है।
विज्ञापन
2 of 9
वाराणसी
- फोटो : instagram
वाराणसी
काशी की कचौड़ी-सब्जी सुबह के नाश्ते का अभिन्न हिस्सा मानी जाती है। मसालेदार आलू की सब्जी और कुरकुरी कचौड़ी का स्वाद यहां की गलियों में अलग ही पहचान रखता है। वहीं टमाटर चाट अपने खट्टे-मीठे और मसालेदार स्वाद के कारण देश ही नहीं, विदेशी पर्यटकों के बीच भी खासा लोकप्रिय है।
विज्ञापन
3 of 9
लखनऊ
- फोटो : instagram
लखनऊ
नवाबी शहर लखनऊ अपने टुंडे कबाब और अवधी बिरयानी के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। टुंडे कबाब की नरमी और खास मसालों का मिश्रण इसे खास बनाता है, जबकि दम पर पकाई जाने वाली अवधी बिरयानी का स्वाद विदेशी फूड लवर्स को भी खूब भाता है।
4 of 9
दिल्ली
- फोटो : Adobe stock
दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली स्ट्रीट फूड के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां की चाट, छोले भटूरे और परांठे न सिर्फ देशभर में बल्कि विदेशों में भी मशहूर हैं। खासतौर पर पुरानी दिल्ली के जायके को विदेशी पर्यटक जरूर चखते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
कोलकाता
- फोटो : Adobe stock
कोलकाता
कोलकाता का फुचका, जिसे गुपचुप या पानीपुरी भी कहा जाता है, अपने अलग स्वाद और मसालेदार पानी के कारण खास पहचान रखता है। इसके अलावा रसगुल्ला और अन्य बंगाली मिठाइयों ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता हासिल की है।
विज्ञापन
6 of 9
इंदौर
- फोटो : Adobe Stock
इंदौर
स्वच्छता के साथ-साथ इंदौर अपने फूड कल्चर के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां का पोहा-जलेबी नाश्ते की पहली पसंद है, जबकि सेव पराठा अपने अनोखे स्वाद के कारण देश-विदेश में पहचान बना चुका है।
विज्ञापन
7 of 9
मुंबई
- फोटो : instagram
मुंबई
मायानगरी मुंबई का वड़ा पाव और पाव भाजी यहां की तेज रफ्तार जिंदगी का हिस्सा हैं। वड़ा पाव को इंडियन बर्गर कहा जाता है और इसका स्वाद विदेशी सैलानियों को भी खूब पसंद आता है।
8 of 9
जयपुर
- फोटो : Instagram
जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर दाल बाटी चूरमा और प्याज कचौड़ी के लिए मशहूर है। देसी घी और मसालों से बना यह खाना राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखाता है।
अमृतसर का अमृतसरी कुलचा और ठंडी-मीठी लस्सी दुनियाभर में अपनी खास पहचान रखते हैं। यहां आने वाला हर पर्यटक इन पारंपरिक पंजाबी पकवानों का स्वाद जरूर लेता है।