फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2026: दिल्ली में रहते हैं तो 1 जनवरी पर कहां जाएं, कैसे मनाएं नए साल का जश्न

Sun, 28 Dec 2025 12:50 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Year 2026 Celebration in Delhi: अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो नयी साल के मौके पर घर में बैठने की जरूरत नहीं है। कई ऐसी जगहें हैं, जहां जाकर आप अपना नया साल खास बना सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली में रहते हैं तो 1 जनवरी पर कहां जाएं, कैसे मनाएं नए साल का जश्न - फोटो : Adobe stock
New Year 2026 Celebration in Delhi: अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो नया साल केवल घर में बैठकर मनाना बोरिंग हो सकता है। राजधानी में कई ऐसी जगहें हैं, जहां जाकर आप नए साल की रात को खास और यादगार बना सकते हैं। चाहे आप शॉपिंग के शौकीन हों, फाइन डाइनिंग पसंद करते हों या फिर लाइव म्यूजिक और पार्टी का मजा लेना चाहते हों, दिल्ली हर तरह के सेलिब्रेशन के लिए तैयार है।

दिल्ली में कई आउटडोर हॉटस्पॉट्स और बोटिंग या लाइट शो जैसे विकल्प भी उपलब्ध हैं तो आपके नए साल को और भी शानदार बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि दिल्ली में नए साल पर कहां-कहां जाकर आप अपनी रात को खास बना सकते हैं। अगर साल का पहला दिन खास बनाएंगे तो आपका पूरा साल अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
कनॉट प्लेस - फोटो : अमर उजाला
कनॉट प्लेस

कनॉट प्लेस दिल्ली का सबसे लोकप्रिय न्यू ईयर हॉटस्पॉट है। नए साल के मौके पर यहां की गलियां रोशनी और डेकोरेशन से जगमगा उठती हैं। नए साल के मौके पर कई रेस्टोरेंट्स और बार स्पेशल पार्टियों का आयोजन करते हैं। लाइव म्यूजिक, डीजे नाइट और स्पेशल ड्रिंक ऑफर के साथ, ये जगह दोस्तों और परिवार के साथ सेलिब्रेशन के लिए परफेक्ट है।

 
विज्ञापन

3 of 6
हौज खास विलेज - फोटो : Adobe stock
हौज खास विलेज

हौज खास विलेज अपने कैफे, बार और लाइव म्यूजिक के लिए मशहूर है। न्यू ईयर पर यहां लाइव बैंड परफॉर्मेंस और ओपन एयर पार्टी का मजा लिया जा सकता है। कूल एंबियंस और लेकसाइड वॉक इसे रोमांटिक और मजेदार दोनों बनाते हैं। ये जगह फूड और म्यूजिक के शौकीनों के लिए बेस्ट है।

 

4 of 6
दिल्ली हाट - फोटो : PTI
दिल्ली हाट

अगर आप शॉपिंग और स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं, तो किंग्सवे कैंप और दिल्ली हाट जाएं। यहां कलरफुल स्टॉल्स, हैंडीक्राफ्ट्स और लोकल फूड का मजा लिया जा सकता है। न्यू ईयर स्पेशल मार्केट और लाइव पर्फॉर्मेंस इसे और भी उत्सवपूर्ण बनाते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
इंडिया गेट और राज घाट - फोटो : ANI
इंडिया गेट और राज घाट

इंडिया गेट और राज घाट पर न्यू ईयर वॉक और लाइट शो का आनंद लिया जा सकता है। इंडिया गेट के पास शाम के समय लाइटिंग और फैमिली गेट-टुगेदर का अनुभव बहुत खूबसूरत होता है। राज घाट का शांत वातावरण न्यू ईयर पर मेडिटेशन और वॉक के लिए परफेक्ट है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बोटिंग करने जा सकते हैं - फोटो : अमर उजाला
बोटिंग करने जा सकते हैं

अगर आप थोड़ा एडवेंचर और रोमांटिक टच चाहते हैं, तो यमुना नदी या रिजॉर्ट एरिया में न्यू ईयर स्पेशल बोटिंग ट्रिप चुन सकते हैं। पानी पर रात की लाइटिंग और ठंडी हवा का मजा सेलिब्रेशन को यादगार बना देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें