एलोरा केव्स
- फोटो : Instagram
एलोरा गुफाएं
महाराष्ट्र राज्य में ही एलोरा गुफाएं भी हैं जो हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म की मिलीजुली कला का अद्भुत उदाहरण है। यह गुफाएं अपनी जटिल संचरना और अद्भुत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध हैं। एलोरा गुफाओं में कुल 34 गुफाएं हैं जहां भव्य मूर्तिकला और स्थापत्य कला देखने को मिलती है। यहां स्थित कैलाश मंदिर सबसे प्रसिद्ध है, जिसे एक ही पत्थर को काटकर बनाया गया है।