Buddhist Temples In India: भारत बौद्ध धर्म की जन्मभूमि है। यहां भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली है, साथ ही भगवान बुद्ध ने यहां ज्ञान प्राप्त किया, उपदेश दिए। इन सभी घटनाक्रमों से जुड़े मंदिर व मठ भारत में आज मौजूद हैं, जो दुनिया भर से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। अगर आप आध्यात्मिक शांति, ऐतिहासिक रुचि या भव्य स्थापत्य की खोज में हैं, तो भारत के इन प्रसिद्ध बौद्ध स्थलों पर जरूर जाएं। यहां आपको भारत में स्थित प्रमुख बौद्ध स्थलों के बारे में बताया जा रहा है, जो विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल होने के साथ ही आध्यात्मिक यात्रा का मार्ग भी दिखाते हैं।