फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियों में है कहीं घूमने का प्लान तो जरूर जाएं सिक्किम, मन मोह लेगी खूबसूरती

Fri, 12 Feb 2021 05:03 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सिक्किम का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay
सिक्किम भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक पर्वतीय राज्य है, जो बेहद ही खूबसूरत है और घूमने के लिए लिहाज बहुत ही अच्छा है। प्राकृतिक सुंदरता और साफ-सुथरा होने के कारण सिक्किम भारत में पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी कंचनजंघा सिक्किम के उत्तरी पश्चिमी भाग में नेपाल की सीमा पर है। सिक्किम में कई जगहों से इस पर्वत चोटी को आसानी से देखा जा सकता है। इस प्रदेश का एक तिहाई हिस्सा घने जंगलों से घिरा हुआ है। अगर आप छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप सिक्किम जा सकते हैं। आइए जानते हैं सिक्किम में ऐसी कौन-कौन सी जगहें हैं, जो घूमने लायक हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
लाचुंग का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Gangtok
लाचुंग 
  • अगर आप घूमने के लिहाज से सिक्किम जा रहे हैं, तो आपको लाचुंग जरूर जाना चाहिए। गंगटोक से लगभग 120 किलोमीटर दूर यह पहाड़ी गांव 8,858 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आप सुंदर और स्वच्छ झरनों के अलावा बर्फ से ढके पहाड़ों और सेब के बाग को देख सकते हैं। खूबसूरती की वजह से इस जगह को 'धरती का स्वर्ग' भी कहा जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
लाचेन का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Gangtok
लाचेन 
  • उत्तरी सिक्किम जिले में स्थित लाचेन एक छोटा सा और शांत कस्बा है। 2,750 मीटर की ऊंचाई पर स्थित लाचेन प्राकृतिक सुंदरता और वन्य जीव-जंतुओं की विविधता के कारण पर्यटकों को खूब भाता है। नवंबर से जून के बीच यहां आने का सर्वश्रेष्ठ समय माना जाता है, क्योंकि इस समय यहां का मौसम सुहावना रहता है। 

4 of 5
गुरुडोंग्मार झील - फोटो : Facebook/Namma Bengaluru
गुरुडोंग्मार झील 
  • यह झील सिक्किम के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। समुद्र तल से 17,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह झील गंगटोक से 190 किलोमीटर की दूरी पर है। यह हिमालय पर्वत पर स्थित सबसे ऊंचे झीलों में से एक है। इसे सिक्किम की सबसे पवित्र झीलों में एक माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युक्सोम का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Wanderlust - Himalayas
युक्सोम 
  • यह कंचनजंगा नेशनल पार्क के दक्षिणी किनारे पर 5,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक खूबसूरत जगह है। यहां के हरे-भरे जंगल और चक्करदार पहाड़ियां एकदम विचित्र और आकर्षक लगती हैं। दुनियाभर के पर्यटकों को यह जगह अपनी ओर आकर्षित करती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें