Raksha Bandhan Adventure Trip: रक्षाबंधन पर सुबह भाई-बहन एक दूसरे को राखी बांधेंगे। फिर तोहफे, वादे और लजीज पकवान सबका भरपूर आनंद ले लेंगे। फिर उसके बाद क्या...? पूरा दिन छुट्टी वाले दिन की तरह बीत जाएगा, बातें करते और सोते-खाते। हर बार रक्षाबंधन का यही तो रूटीन रहता है। पर इन सब में आप ऐसा क्या खास करते हैं जो यादगार बन जाए?, जो आप भाई-बहन के बचपन की यादों को ताजा कर दे या जो उनके रिश्ते को और मजबूत बनाए? अगर आप हर साल रक्षाबंधन में राखी बांधने, मिठाई खिलाने और तोहफे लेने-देने के अलावा कुछ खास नहीं करते हैं तो इस साल आपके पास मौका है और आइडिया यहां दिया जा रहा है।
अगर आप इस बार राखी पर कुछ नया और यादगार करना चाहते हैं, तो भाई-बहन मिलकर एक छोटा वीकेंड ट्रिप प्लान करें। 9 अगस्त 2025, शनिवार और 10 अगस्त 2025, रविवार को दो दिन की छुट्टी मिल रही है। ऐसे में साथ बिताया गया यह वक्त न केवल यादें बनाएगा, बल्कि रिश्ते को भी और गहरा करेगा। यहां भारत की ऐसी एडवेंचर जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां राखी पर वीकेंड ट्रिप को खास बनाया जा सकता है।