फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Places To Celebrate Bakrid: भारत की इन जगहों पर बकरीद की रौनक होती है दोगुनी, आप भी देखने जाएं

Fri, 06 Jun 2025 03:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Best Places To Celebrate Bakrid 2025: काफी वक्त से कहीं घूमने नहीं गए हैं तो बकरीद पर इन दो दिनों की छुट्टी का उपयोग करके ट्रिप पर जा सकते हैं। वैसे तो सफर के लिए कहीं भी जा सकते हैं लेकिन अगर आपको ईद-उल-उजहा की रौनक देखनी है तो कुछ जगहों पर घूमने जरूर जाना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
हजरत निजामु्द्दीन दरगाह - फोटो : instagram
Best Places To Celebrate Bakrid 2025: इस साल भारत में ईद-उल-अजहा 7 जून 2025 को मनाया जा रहा है। इस बकरीद भी कहते हैं। यह इस्लाम धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसकी तैयारी महीनेभर पहले से लोग करने लगते हैं। बकरीद के मौके पर सुबह की नमाज के बाद लोग अपने परिवार, रिश्तेदारो और दोस्तों संग इस त्योहार को उत्साह से मनाते हैं। लजीज पकवानों का लुत्फ उठाते हैं और अपने करीबियों को तोहफे देते हैं। इस बार बकरीद शनिवार को है और रविवार को भी साप्ताहिक अवकाश रहता है। ऐसे में त्योहार के लिए आपको दो दिन की छुट्टी मिल रही है।

काफी वक्त से कहीं घूमने नहीं गए हैं तो बकरीद पर इन दो दिनों की छुट्टी का उपयोग करके ट्रिप पर जा सकते हैं। वैसे तो सफर के लिए कहीं भी जा सकते हैं लेकिन अगर आपको ईद-उल-उजहा की रौनक देखनी है तो कुछ जगहों पर घूमने जरूर जाना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
अजमेर शरीफ - फोटो : instagram
अजमेर

राजस्थान के अलवर शहर में अजमेर शरीफ है , जो कि एक पवित्र मुस्लिम दरगाह है। यहां ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की समाधि है। वह एक प्रसिद्ध सूफी संत थे। इस दरगाह को भारत के सबसे पवित्र मुस्लिम धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। बकरीद के मौके पर यहां का उत्साह और माहौल देखने योग्य होता है। ईद-उल-अजहा के मौके पर आप अजमेर शरीफ की दरगाह पर जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हैदराबाद का चारमीनार - फोटो : instagram
हैदराबाद

हैदराबाद की सबसे बड़ी मस्जिद मक्का मस्जिद है, जिसे बकरीद की नमाज का केंद्र माना जाता है। यह चारमीनार के ठीक बगल में स्थित है। इसके अलावा मौला अली दरगाह पर भी जा सकते हैं जो कि सिकंदराबाद में मौला अली पहाड़ी पर स्थित है।

4 of 5
मुंबई हाजी अली दरगाह - फोटो : Adobe
मुंबई

हाजी अली दरगाह मुंबई में एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है जो समुद्र तट के पास स्थित है। दरगाह के आसपास का माहौल काफी उत्साहपूर्ण और धार्मिक होता है। बकरीद पर दरगाह पर बड़ी संख्या में लो आते हैं और अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जामा मस्जिद दिल्ली - फोटो : instagram
दिल्ली 

राजधानी दिल्ली में भी बकरीद पर खास रौनक देखने को मिल सकती है। यहां स्थित जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। वहीं हजरत निजामुद्दीन की दरगाह पर माथा टेकने के लिए लोग जाते हैं। त्योहार के मौके पर यहां सूफियाना माहौल का अनुभव हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें