Eid Ul Adha 2024 Famous Mosques Of India: इस वर्ष 17 जून 2024 को ईद उल अजहा का पर्व मनाया जा रहा है। ईद उल अजहा कुर्बानी का पर्व है, इसलिए इसे बकरीद भी कहते हैं। बकरीद के मौके पर मस्जिदों में नमाज अदा की जाती है और इसके बाद अपने परिवार, रिश्तेदारों को मुबारकबाद दी जाती है। साथ ही कुर्बानी करके दान दिया जाता है।
ईद उल अजहा के मौके पर छुट्टी मिल रही है। ऐसे में आप ईद उल अजहा की नमाज के लिए देश की सबसे प्रसिद्ध मस्जिदों में जा सकते हैं। इस लेख में भारत की मशहूर और ऐतिहासिक मस्जिदों के बारे में बताया जा रहा है।