फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Al Fitr 2025 Trip: ईद पर दोस्तों संग इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं आप

Mon, 31 Mar 2025 11:56 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां एक दिन की ट्रिप आसानी से प्लान कर सकते हैं और दोस्तों संग घूमने जा सकते हैं। यहां ईद पर दोस्तों संग बजट ट्रिप के लिए कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं, जहां आप सैर पर निकल सकते हैं।  
विज्ञापन
1 of 5
दोस्तों के साथ घूमना - फोटो : adobe
Eid Al Fitr 2025 Trip: ईद का पर्व आ गया है। ईद का त्योहार लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मनाते हैं। हालांकि अगर आप नौकरी या किसी अन्य कारण से ईद पर घर नहीं जा सकते हैं तो एक-दो दिन की छुट्टी पर ट्रिप की योजना बना सकते हैं। ईद पर दोस्तों के साथ घूमने जाएं। आप अपने शहर के ही प्रसिद्ध मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ने के बाद किसी हेरिटेज की सैर, शहर की बाजारों में घूमने के साथ मूवी और लजीज पकवानों का आनंद उठा सकते हैं। इससे आप घर के दूर ईद के मौके पर अकेला महसूस नहीं करेंगे। वहीं कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां एक दिन की ट्रिप आसानी से प्लान कर सकते हैं और दोस्तों संग घूमने जा सकते हैं। यहां ईद पर दोस्तों संग बजट ट्रिप के लिए कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं, जहां आप सैर पर निकल सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अजमेर शरीफ - फोटो : instagram
अजमेर शरीफ की दरगाह

अगर आप राजस्थान में किसी शहर के रहने वाले हैं तो दोस्तों के साथ बस, ट्रेन या निजी वाहन से अजमेर शहर की यात्रा पर निकल सकते हैं। यहां अजमेर शरीफ की दरगाह पर जा सकते हैं। यह ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह है और प्रसिद्ध सूफी तीर्थस्थल के तौर पर लोकप्रिय है। अजमेर रेलवे स्टेशन से दरगाह लगभग दो किमी दूर है।  
 
विज्ञापन

3 of 5
मनाली - फोटो : संवाद
मनाली 

हिमाचल प्रदेश का मनाली हिल स्टेशन पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। अप्रैल के महीने में यहां का मौसम ज्यादा गर्म नहीं होता है। घूमने के लिए लिहाज से आप अप्रैल में मनाली की सैर पर जा सकते हैं। यहां माल रोड पर खरीदारी करने के साथ लजीज पकवानों का स्वाद चखें। स्पोर्ट्स एक्टिविटी का लुत्फ उठाएं।

4 of 5
महाबलेश्वर - फोटो : instagram
महाबलेश्वर

मुंबई और पुणे के आसपास रहने वालों के लिए महाबलेश्वर बढ़िया विकल्प हो सकता है। यहां हरी-भरी घाटियां, स्ट्रॉबेरी के फार्म और शांत झीलें देखने लायक हैं। इसके अलावा महाबलेश्वर में प्रतापगढ़ किला और वेन्ना लेक भी घूम सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jaipur - फोटो : pti
जयपुर

दिल्ली एनसीआर या आसपास के रहने वाले हैं तो राजस्थान के जयपुर शहर की सैर पर जा सकते हैं। यहां राजस्थानी संस्कृति, किलों और बाजारों को एक्सप्लोर करें। जयपुर में आमेर किला, हवा महल, और नाहरगढ़ फोर्ट देखने योग्य है। साथ ही जयपुर में स्वादिष्ट राजस्थानी खाना जरूर चखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें