Ravan Dahan In Delhi 2026: शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ दशमी तिथि पर दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की विजय स्थापित की थी। इस अवसर पर देशभर में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया जाता है। दिल्ली-एनसीआर में भी दशहरे के मौके पर कई जगहों पर भव्य आयोजन होते हैं, जहां रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं।
दशहरा के अवसर पर रावण दहन केवल धार्मिक परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रामलीला, मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों का भी प्रमुख हिस्सा है। पर्व को लेकर देशभर में तैयारियां तेज हो गई हैं। विभिन्न शहरों में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं, जिनका दशमी के दिन दहन किया जाएगा। वहीं, कई जगहों पर रामलीला के मंचन के साथ दशहरा मेले भी आयोजित किए जा रहे हैं।
अगर आप दिल्ली या एनसीआर में रहते हैं, तो आपको रावण दहन देखने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं है। राजधानी और आसपास के कई इलाकों में बड़े मैदानों और रामलीला स्थलों पर दशहरे के विशेष आयोजन होते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर में किन-किन जगहों पर रावण दहन का आयोजन होगा।