फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra Mela in Delhi: दिल्ली में इन जगहों पर लगा है दशहरा मेला, परिवार और दोस्तों के साथ जरूर जाएं

Sat, 12 Oct 2024 08:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप दिल्ली  में रह रहे हैं और दशहरा मेले का आनंद लेना चाहते हैं तो आप  इन जगहों पर जा सकते  हैं और मेले का आनंद ले सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में इन जगहों पर लगा है दशहरा मेला - फोटो : Adobe stock
Dussehra Mela in Delhi: इस बार विजयादशमी का पर्व 12 अक्तूबर को मनाया जाएगा। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक यह त्योहार देशभर में बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया था। इसलिए इस दिन रावण का पुतला बना कर उसका दहन किया जाता है।

दशहरे से पहले शारदीय नवरात्रि से ही जगह-जगह पर रामलीला की शुरुआत हो जाती है और नवरात्रि के दसवें दिन सभी जगह दशहरा मनाया जाता है। दशहरा के दिन कई जगहों पर रावण दहन के साथ-साथ मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है।

अगर आप दिल्ली एनसीआर में रहते हैं तो यहां भी कई जगहों पर रावण दहन होने के साथ दशहरा मेला लगता है।  ऐसे में आप अपने परिवाजन और दोस्तों के साथ यहां जाकर रावण दहन और दशहरा मेले का आनंद ले सकते हैं।   
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली में इन जगहों पर लगा है दशहरा मेला - फोटो : Adobe stock
रामलीला मैदान

देशभर में प्रसिद्ध दिल्ली के रामलीला मैदान में लोग दूर-दूर से रावण दहन देखने के लिए आते हैं। यहां पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के बहुत ही बड़े पुतले बनाए जाते हैं। लोगों के लिए इस मेले में झूले, तमाम व्यंजन और मनोरंजन के लिए बहुत से इंतजाम किए जाते हैं। यहां आयोजित रावण दहण का प्रसारण टीवी पर भी किया जाता है। यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन नई दिल्ली है।  
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली में इन जगहों पर लगा है दशहरा मेला - फोटो : Adobe stock
लाल किला

हर साल लाल किले पर दशहरा मेला का भव्य आयोजन किया जाता है। यहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। यहां कई शॉपिंग स्टॉल्स भी लगाए जाते हैं। यहां आप झूला झूलने से लेकर खाने के पकवान का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर आने के लिए लाल किला मेट्रो स्टेशन सबसे पास पड़ता है। 

4 of 5
दिल्ली में इन जगहों पर लगा है दशहरा मेला - फोटो : Adobe stock
गीता कॉलोनी

यहां पर नवरात्रि की शुरुआत से ही मेला लग जाता है। आप यहां जाकर अपने दोस्तों और अपने परिवार के झूला झूल सकते हैं। इसके साथ-साथ आपको यहां खाने-पीने की भी कई दुकानें मिल जाएंगी। अपने दोस्तों और करीबियों के साथ यहां आप बहुत मौज मस्ती कर सकते हैं। यह मेला चाचा नेहरू हॉस्पिटल के पास ही लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली में इन जगहों पर लगा है दशहरा मेला - फोटो : Adobe stock
रोहिणी और जनकपुरी 

दिल्ली के रोहणी और जनकपुरी में लगने वाला ये मेला सेक्टर 11 के मेले के नाम से जाना जाता है। यहां अपने घर वालों और दोस्तों के साथ जरूर जाएं। यहां भी दशहरे के भव्य मेले का आयोजन होता है। आप यहां पर आकर इस मेले का आनंद ले सकते हैं। यहां बच्चों के लिए कई दुकानें लगाई जाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें