भारत के इन राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है दशहरा
- फोटो : Adobe
कर्नाटक
कर्नाटक में दशहरा की धूम शारदीय नवरात्रि से ही आरंभ हो जाती है। वैसे तो पूरे राज्य में इसकी धूम दिखाई देती है, लेकिन मैसूर में दशहरा की तैयारी कई -कई दिनों पहले से शुरू हो जाती हैं। मैसूर में दशहरे के उपलक्ष्य में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक कार्यक्रम, नृत्य, संगीत कार्यक्रम प्रबुद्ध पैलेस के सामने आयोजित किए जाते हैं।