फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम बजट में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो एक बार कोलकाता की इन जगहों पर जा सकते हैं आप

Tue, 23 Mar 2021 02:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
howrah bridge - फोटो : istock
भारत में कई ऐसी जगह हैं, जो अपनी सुंदरता के लिए जानी जाती है। इन जगहों पर हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और सुकून के पल बिताते हैं। ऐसी ही एक जगह है कोलकाता, जो अपनी ऐतिहासिक खूबसूरती और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। यहां कई ऐसी घूमने की जगह हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं और वो भी कम बजट में। यहां की सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। ऐसे में अगर आप भी कम बजट में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप फिर कोलकाता घूमने का प्लान बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
सोनाझुरी
  • अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और शांति के कुछ पल एंकात में बिताना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए सोनाझुरी से ज्यादा सही जगह कोई हो नहीं सकती। यहां सोनाझुरी हॉट भी है, जहां से आप खरीदारी कर सकते हैं। सोनाझुरी को शांतिनिकेतन का द्वार भी कहा जाता है। यहां हर साल काफी संख्या में लोग सुकून के पल बिताने आते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Jaldapara National Park - फोटो : istock
जलदापाड़ा
  • कोलकाता के पास में स्थित जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान घूमने के लिहाज से काफी सही जगह है। ये उद्यान अलीपुरद्वारा में स्थित है और ये दोरसा नदीं के किनारे पर बसा हुआ है। यहां आप अपनों संग जंगल सफारी का आनंद ले सकते हैं। हर साल इस उद्यान घूमने के लिए काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। कहा जाता है कि यहां काफी ज्यादा गैंडा हैं, जिन्हें आप यहां देख सकते हैं।

4 of 5
लाचुंग का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Gangtok
लाचुंग
  • कोलकाता के बेहद पास स्थित लाचुंग में आप ग्लास स्काईवॉक और केबल कार राइड का आनंद ले सकते हैं। इस शहर को लाचुंग इसलिए कहा जाता है, क्योंकि ये शहर लाचुंग नदियों के संगम पर स्थित है। यहां प्रकृति के कई अनोखे नजारे हैं, जिनका दीदार आप यहां कर सकते हैं। यहां आप जलप्रपात के मजे भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shankarpur - फोटो : istock
शंकरपुर
  • शंकरपुर एक बीच है, जहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ये बीच दीघा शहर में स्थित है। यहां आप वॉक कर सकते हैं, शाम के नजारों का आनंद ले सकते हैं। ऊंची उठती लहरों से आप बातें कर सकते हैं। बीच पर लोग जमकर मस्ती भी करते हैं, और अपनी थकान को दूर करने की कोशिश करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें