Diwali 2024: भारत हिंदुओं का सबसे प्रमुख त्योहार दिवाली आने वाली है। इस बार दिवाली 31 अक्तूबर को मनाई जा रही है। दिवाली को देश के सबसे बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है। पढ़ाई या नौकरी के लिए घर से दूर रहने वाले लोग दिवाली के मौके पर अपने घर लौटते हैं ताकि त्योहार पर परिवार के साथ हो सकें।
सभी घरों में पूजा-पाठ होती है और धूमधाम से दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन, इस बार अगर आप अपने घर पर दिवाली नहीं मना रहे और कहीं और जाकर इस त्योहार की धूम देखना चाहते हैं तो हम आपको देश के कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताएंगे, जहां दिवाली सबसे धूमधाम से मनाई जाती है। यहां आपको दिवाली पर ऐसे नजारे देखने को मिलेंगे, जिनकी झलक सालों आंखों से ओझल नहीं होगी।