फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2024: लक्ष्मी पूजन से पहले भगवान गणेश के करें दर्शन, दिवाली पर इन मंदिरों के करें यात्रा

Wed, 30 Oct 2024 12:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी गणेश जी के दर्शन करना चाहते हैं तो देश के इन प्रसिद्ध गणेश मंदिरों के दर्शन करने जा सकते हैं। यहां गणेश जी के सबसे प्रसिद्ध और चमत्कारी मंदिरों के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप जा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
गणेश जी के मंदिर - फोटो : Amar Ujala
Famous Lord Ganesha Temples in India : दिवाली के दिन शाम को लक्ष्मी पूजन की परंपरा है। लेकिन, किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश जी की पूजा का विधान है। दिवाली पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा होती है। इस मौके पर देश भर के गणेश मंदिरों में भी उत्सव का माहौल होता है। सभी मंदिरों में भव्य पूजन होता है। दूर-दराज से भक्त दिवाली के मौके पर मंदिरों के दर्शन के लिए जाते हैं। 

इस दिवाली के मौके पर शाम में लक्ष्मी पूजन से पहले भगवान गणेश के दर्शन करें, और श्री गणेश का वंदन करते हुए दिवाली को धूमधाम से मनाएं। अगर आप भी गणेश जी के दर्शन करना चाहते हैं तो देश के इन प्रसिद्ध गणेश मंदिरों के दर्शन करने जा सकते हैं। यहां गणेश जी के सबसे प्रसिद्ध और चमत्कारी मंदिरों के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई - फोटो : Instagram
सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई

गणेश जी के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक हैं सिद्धिविनायक। इस मंदिर का निर्माण कार्य 1801 में पूरा हुआ था और सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनियाभर में इस मंदिर की मान्यता है। मुंबई में स्थित इस मंदिर की बहुत मान्यता है। ऐसा माना जाता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। दिवाली के दिन यहां बहुत ही भव्य पूजा का आयोजन किया जाता है। यहां देश से ही नहीं विदेशों से भी लोग बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ganesha temples - फोटो : instagram
चिंतामन गणेश मंदिर, उज्जैन

उज्जैन के महाकाल बाबा को तो सब जानते हैं, लेकिन क्या आप चिंतामन गणेश मंदिर के बारे में जानते हैं? यह मंदिर भी उज्जैन में क्षिप्रा नदी के किनारे बना है। यहां भगवान गणेश जी की तीन प्रतिमाएं हैं। यहां एक चिंतामण, दूसरे इच्छा मन और तीसरी सिद्धिविनायक गणेश जी की प्रतिमा गर्भगृह में स्थापित हैं।

4 of 6
मोती डुंगरी मंदिर - फोटो : Instagram
मोती डूंगरी मंदिर, जयपुर

जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर की भी काफी मान्यता है। इस मंदिर की स्थापना 18वीं सदी में सेठ जय राम पालीवाल जी ने करवाई थी। इस मंदिर में जो गणेश जी की प्रतिमा है। माना जाता है कि यह  प्रतिमा लगभग 500 साल पुरानी है।  यहां दिवाली के दिन लोग दूर दूर से गणेश जी के दर्शन के लिए आते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ganesha temples - फोटो : instagram
त्रिनेत्र गणेश मंदिर, रणथंभौर

रणथंभौर का त्रिनेत्र गणेश मंदिर लगभग 100 साल पुराना है। यहां दिवाली बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन यहां लोग भगवान गणेश जी के दर्शन के लिए आते हैं। यहां भक्त अपने शादी का न्योता और अपने पत्र भेजते हैं। इस मंदिर में भगवान गणेश उनकी दोनों पत्नियां  रिद्धि और सिद्धि और अपने दोनों पुत्र शुभ और लाभ के साथ विराजमान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खजराना गणेश मंदिर - फोटो : Instagram
खजराना गणेश मंदिर, इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित खजराना गणेश मंदिर में गणेश जी की 3 फीट ऊंची  मूर्ति है।  इस मंदिर में मांगी हुई मुराद के पूरा होने पर गणेश जी की प्रतिमा की पीठ पर उल्टा स्वास्तिक बनाते हैं। दिवाली के दिन आप यहां आकर गणेश जी के दर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें