फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2022: धनतेरस के अवसर पर दिल्ली के इन बाजारों में करें खरीदारी, सस्ते में मिलेंगे अच्छे सामान

Sat, 22 Oct 2022 09:18 AM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Best Market Places in Delhi For Dhanteras Shopping - फोटो : Istock
Dhanteras 2022: दिवाली आने में अब बस कुछ दिन ही बचे हैं। वहीं इससे पहले 23 अक्तूबर, 2022 के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर लोग धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन नई चीजों को खरीदना काफी शुभ माना गया है। ऐसे में बड़े पैमाने पर लोग धनतेरस के दिन नई चीजों की खरीदारी करते हैं। धनतेरस के दिन बाजारों में चहल-पहल काफी बढ़ जाती है। ऐसे में इस दिन हर दुकानों पर भीड़ देखने को मिलती है। अगर आप भी धनतेरस के दिन नई चीजों को खरीदने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको दिल्ली के उन चुनिंदा बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आप धनतेरस के दिन कम कीमत पर अच्छे सामानों को खरीद सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Best Market Places in Delhi For Dhanteras Shopping - फोटो : Istock

जनपथ

अगर आप धनतेरस के दिन कपड़ों की खरीदारी करना चाहते हैं। ऐसे में आप दिल्ली के जनपथ मार्केट में जा सकते हैं। यहां आपको विभिन्न किस्म के अच्छे और सस्ते कपड़े मिल जाएंगे। इसके अलावा आपको यहां पर नए ट्रेंड के और फैशनेबल कपड़े भी मिलेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Best Market Places in Delhi For Dhanteras Shopping - फोटो : Istock

सरोजनी नगर

दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट में आपको विभिन्न किस्म के समान मिल जाएंगे। ये दिल्ली का काफी लोकप्रिय मार्केट है। यहां आप धनतेरस के दिन सजावटी सामानों से लेकर झालर, बर्तन, गिफ्ट आदि कई चीजों को खरीद सकते हैं।

4 of 5
Best Market Places in Delhi For Dhanteras Shopping - फोटो : Istock

चांदनी चौक

धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए आप चांदनी चौक बाजार में विजिट कर सकते हैं। इस मार्कटे में आपको खरीदारी के लिए बर्तन, कपड़ों, सजावटी सामानों से लेकर हर चीज मिल जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Best Market Places in Delhi For Dhanteras Shopping - फोटो : Istock

लक्ष्मी नगर

अगर आप धनतेरस के मौके पर टीवी, लैपटॉप, मोबाइल या कोई दूसरा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेना चाहते हैं। ऐसे में लक्ष्मी नगर मार्केट में विजिट कर सकते हैं। यहां आपको विभिन्न किस्म के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदने के लिए मिल जाएंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें