Destination Wedding in Summer : नवरात्रि के बाद शादी का सीजन शुरु हो जाएगा। कई लोगों की शादी की तारीख भी तय हो गई होगी। शादी दूल्हा-दुल्हन समेत दोनों के परिवार के लिए खास मौका होता है। हर कोई अपनी शादी को यादगार और बेस्ट बनाना चाहता है, इसके लिए शादी का वेन्यू यानी शादी कहां होनी है, ये सबसे पहला सवाल होता है। आजकल डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन है। लोग शादी के लिए खास और खूबसूरत जगह का चयन करते हैं। यहां दूल्हा-दुल्हन का परिवार, रिश्तेदार और दोस्त आदि शामिल होते हैं। मिलकर शादी के सभी कार्यक्रम किए जाते हैं, ताकि लाइफ टाइम के लिए शादी के मोमेंट यादगार बन जाए। लेकिन गर्मी के मौसम में शादी की तैयारी करना और मजे में शादी एंजॉय करना मुश्किल हो जाता है। गर्मी में शादी दूल्हा-दुल्हन के साथ ही उनके परिवार और मेहमानों के लिए थोड़ी असुविधाजनक हो सकती है। ऐसे में गर्मियों में डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान है तो किसी खूबसूरत हिल स्टेशन का चयन करें। यहां का मौसम हल्का ठंडा और सुंदरता शादी की खुशियों को दोगुना कर देगी। चलिए जानते हैं गर्मियों में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेस्ट जगहों के बारे में।