फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer Desert Festival: रोमांच और मनोरंजन से भरपूर है ये महोत्सव, बना लें राजस्थान का टूर प्लान

Sat, 18 Jan 2020 08:13 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Desert Festival 2020 - फोटो : Amar Ujala
राजस्थान का सुनहरा शहर जैसलमेर घुमक्कड़ी के शौकीनों की ट्रैवल डायरी में जरूर होता है। यह एक ऐसी जगह है, जहां पहुंचकर आप महसूस करेंगे कि इतिहास किताबों से साक्षात बाहर आ गया हो। जैसलमेर जैसी खूबसूरत और रोमांचक जगह जाने का मौका नहीं छोड़ना चाहिए। जैसलमेर किला के अलावा यहां थार पर पैराग्लाइडिंग, गडसीसर झील की नौकायन का मजा लेना रोमांचक होता है। वहीं, सिल्क रूट आर्ट गैलरी भी पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। फिलहाल हम बात करेंगे जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल की: 
विज्ञापन

2 of 8
Desert Festival, jaisalmer, rajasthan - फोटो : Pixabay
भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संजोकर रखने वाले प्रदेशों में राजस्थान का महत्वपूर्ण स्थान है। राजस्थान के जैसलमेर का डेजर्ट फेस्टिवल भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में काफी मशहूर और लोकप्रिय है। इस फेस्टिवल का उद्देश्य देश विेदेश के लोगों को भारत की संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं के बारे में बताना है।
विज्ञापन

3 of 8
Desert Festival, jaisalmer, rajasthan - फोटो : Insta
अगर आप रोमांच के शौकीन हैं और खासकर रोमांचक महोत्सवों का आनंद लेने का मौका नहीं छोड़ना चाहते तो डेजर्ट फेस्टिवल देखने जैसलमेर जरूर जाएं। 7 से 9 फरवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय महोत्सव में आपको राजस्थानी मिट्टी की महक से लेकर यहां के रहन-सहन की पूरी झलक देखने को मिलेगी। इस फेस्टिवल में और भी बहुत कुछ खास होगा।

4 of 8
डेजर्ट फेस्टिवल जैसलमेर
इस फेस्टिवल में मनोरंजन के लिए ऊंटो की दौड़, पगड़ी बांधने की प्रतियोगिता जैसे इवेंट कराए जाते हैं, जिनमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस फेस्टिवल में आपको खाने-पीने की सुविधा से लेकर हर तरह की आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठाने का पूरा मौका मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 8
डेजर्ट फेस्टिवल जैसलमेर
इस फेस्टिवल में होने वाली लंबी मूछ, मिस्टर डेजर्ट, पगड़ी बांध, ऊंट दौड़ और फायर डांस जैसे कार्यक्रम मेले को बेहद खास बनाने के साथ-साथ रोमांचक भी बनाते हैं। भारत के साथ-साथ विदेशों से आए कलाकार भी इस फेस्टिवल में अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
डेजर्ट फेस्टिवल जैसलमेर
जैसलमेर से करीब 40 किमी दूर स्थित सैम रेत टिब्बा में यह फेस्टिवल मनाया जाता है। इसमें राजस्थान के लोक नृत्य, लोक-संगीत, लोक संस्कृति, घूमर और स्थानीय कलाकारों की बेहतरीन पेशकश का आप आनंद ले पाएंगे। सजे संवरे ऊंट, पारंपरिक परिधानों में यहां करतब दिखाने वाले महिला पुरुषों को देखकर मन खुश हो उठेगा।
विज्ञापन

7 of 8
डेजर्ट फेस्टिवल जैसलमेर
यहां आपको पोलो खेलने से लेकर डेजर्ट सफारी का भी आनंद उठाने का मौका मिलेगा। अगर आपको हाथ से बनी चीजों का शौक है, तो यहां आप हैंडक्राफ्टेड कपड़े, बैग्स, फूटवियर आदि की खूब शॉपिंग कर सकते हैं। यहां जाएं तो साथ एक कैमरा या फिर अच्छे कैमरे वाला स्मार्टफोन जरूर ले जाएं। यहां खींची गई तस्वीरें यादगार बन जाएंगी।
विज्ञापन

8 of 8
Handycraft, Jaisalmer - फोटो : Pixabay

कैसे पहुंचें जैसलमेर

  • रेल मार्ग: आप ट्रेन से जोधपुर, उदयपुर या दिल्ली आ सकते हैं, जहां से जैसलमेर के लिए बसें मिल जाएंगी। 
  • सड़क मार्ग: जैसलमेर सड़क मार्ग से कई शहरों से जुड़ा हुआ है। जोधपुर, जयपुर या बीकानेर से कुछ ही घंटों में जैसलमेर पहुंचा जा सकता है। 
  • हवाई मार्ग: नजदीकी हवाई अड्डा जोधपुर है, जहां के लिए देश के कई शहरों से सीधी फ्लाइट सेवा है। यहां से आप बस या कैब से आसानी से जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल के लिए पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें