फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में लजीज जायके और चटपटे खाने के अड्डे हैं ये पांच फूड प्लेस, वीकेंड पर चख आएं स्वाद

Sat, 18 Jan 2020 08:13 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्ट्रीट फूड - फोटो : पेक्सेल्स
सर्दी इस बार कुछ ज्यादा ही पड़ रही है। इतनी ठंड में खाने में ऐसी चीजों की तलाश रहती है, जिससे शरीर में गर्मी आ सके। सर्दियों का एक फायदा ये भी होता है कि मसालेदार खाना भी बहुत नुकसान नहीं करता और थोड़ा संयमित रह कर खाया जाए तो एसिडिटी, पेट में जलन जैसी समस्याएं नहीं होती। दिल्ली में खानपान के लिए मशहूर कुछ ऐसे फूड अड्डे हैं, जहां के चटपटे और मसालेदार जायके का स्वाद आप नहीं भूल पाएंगे। यहां हम आपको बता रहे हैं दिल्ली के ऐसे ही पांच मशहूर फूड प्लेस के बारे में:
विज्ञापन

2 of 6
छोले भटूरे - फोटो : Pixabay
चाचे दी हट्टी, कमला मार्केट 
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस से सटे कमला मार्केट में चाचे दी हट्टी के आगे जायके को लेकर कई बड़े रेस्टोरेंट और होटल भी फीके पड़ जाते हैं। यहां खासकर मसालेदार छोले के साथ भटूरे खाना लाजवाब होता है। डीयू स्टूडेंट्स के लिए यह फूडी अड्डा होता है। यहां जाएं तो थोड़ा समय लेकर जाएं, क्योंकि कई बार भीड़ इतनी होती है कि आपको इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
खान मार्केट का मटन कबाब
दिल्ली की मशहूर फूडी जगहों में से एक है खान मार्केट। कैफे और फास्ट फूड की दुकानें यहां आपको अपनी ओर आकर्षित करती है। मटन कबाब और फ्राइड राइस खाने के बाद आप भी यहां के जायके के मुरीद हो जाएंगे। आजम की मुगलई, कैफे टर्टल जैसे रेस्टॉरेंट भी हैं, जहां आपको कई तरह के व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। 

4 of 6
paratha
पराठे वाली गली
दिल्ली में शॉपिंग और ऐतिहासिक धरोहर के साथ-साथ चांदनी चौक में स्थित पराठे वाली गली भी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। यहां साल 1872 से दुकानें लगती हैं और इन ऐतिहासिक दुकानों पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू से लेकर बॉलीवुड के कई सितारे पराठों का स्वाद चख चुके हैं। पराठों की यहां 40 वेराइटी मिलती है, जिन्हें तवों पर नहीं बल्कि कढ़ाई में बनाया जाता है। यहां के लजीज पराठों का स्वाद आप कभी नहीं भूल पाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Instagram
आईएनए बाजार में दही और पनीर के शोले
'ऊंची दुकान फीके पकवान' तो सुना होगा, लेकिन यहां माजरा उल्टा है। हम बात कर रहे हैं, आईएनए बाजार में मिलने वाले दही और पनीर के शोले की। यहां दुकानें छोटी है, पर पकवान बहुत फेमस है। नाम सुनकर लग रहा होगा कि आखिर ये कैसे 'शोले' हैं! पंडित रामशरण शर्मा की दुकान यहां काफी पुरानी है। और भी कुछ दुकानें हैं, जहां ये शोले खाने दूर-दूर से लोग आते हैं। साल 2013 से दुकान चलाने वाले दीपक कुमार बताते हैं कि साल 2013 से वह दुकान चला रहे हैं। 'शोले' भी एक तरह का ब्रेड रोल होता है, जिसे अलग तरीके से बनाया जाता है। तो अगली बार आप आईएनए जाएं, तो शोले का स्वाद जरुर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
chicken labadar - फोटो : instagram
जामा मस्जिद एरिया
दिल्ली के फूडी जगहों की सूची जामा मस्जिद एरिया के बगैर अधूरी है। स्ट्रीट फूड और खासकर चिकेन-मटन के शौकीन हैं तो यहां जरुर जाएं। जामा मस्जिद से पास में कुछ नॉनवेज की ऐसी दुकानें हैं, जो अपने लजीज जायकेदार व्यंजनों के लिए जानी जाती है। यहां जलेबी, कीमा समोसा से लेकर चिकेन और मटन कबाब का स्वाद आप नहीं भूल पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें