फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Propose Places: पार्टनर को प्रपोज करने के लिए दिल्ली के पास ये हैं खूबसूरत डेटिंग प्लेस

Tue, 08 Feb 2022 12:03 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
propose day 2022 - फोटो : istock
वैलेंटाइन डे का हर प्रेमी जोड़ों को साल भर इंतजार रहता है। कपल वैलेंटाइन सप्ताह को किसी उत्सव से कम नहीं समझते। वैसे तो प्यार जताने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं होती लेकिन वैलेंटाइन सप्ताह प्रेमियों के लिए खास होता है। ऐसे में वह हर दिन अपने पार्टनर के साथ खास तरीके से मनाना चाहते हैं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे यानी 7 फरवरी से होती है। इसके बाद दूसरे दिन प्रपोज डे होता है। आशिक अपने पार्टनर को इस दिन प्यार का इजहार करते हैं। अगर आप भी इस बार प्रपोज डे पर पहली बार किसी से प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो किसी खूबसूरत सी जगह का चयन करें। वहां अपने पार्टनर को लेकर जाएं और रोमांटिक माहौल के बीच उन्हें प्रपोज करें। दिल्ली के पास ही बेहद खूबसूरत डेटिंग प्लेस हैं, जहां आप अपने साथी के साथ जा सकते हैं। चलिए जानते हैं दिल्ली के पास के शानदार डेटिंग प्लेस के बारे में, जहां प्यार का इजहार करने से आपका पार्टनर हो सकता है इम्प्रेस। 
विज्ञापन

2 of 5
धर्मकोट - फोटो : Pixabay
धर्मकोट

दिल्ली का धर्मकोट प्यार के इजहार के लिए बेस्ट है। धर्मकोट हिमाचल में बसा छोटा सा पर्यटन स्थल है। इस खूबसूरत जगह पर आप कैंपिंग और ट्रैकिंग कर सकते हैं। यहां ज्यादा भीड़-भाड़ भी नहीं रहती। धर्मकोट मैक्लॉडगंज से 14 किमी की दूरी पर है। यह जगह प्यार के इजहार के लिए परफेक्ट है। 
विज्ञापन

3 of 5
मुनस्यारी - फोटो : facebook
मुनस्यारी

पंचचूली की शानदार चोटियों में मुस्यारी नाम का पहाड़ी कस्बा है। मुस्यारी की मनमोहक वादियां और प्रकृति का अनुपम सौंदर्य प्यार करने वालों के लिए रोमांस का शानदार माहौल देता है। दिल्ली से मुनस्यारी की दूरी साढ़े छह सौ किलोमीटर है। यहां आप अपने पार्टनर से दिल की बात भी आसानी से कह सकते हैं।

4 of 5
कुतुब मीनार - फोटो : facebook.com/delhitourism
कुतुब मीनार

दिल्ली में कई ऐतिहासिक जगहें हैं। इनमें से एक महरौली स्थित कुतुब मीनार है। यहां ईटों से बनी दुनिया की सबसे ऊंची मीनार है। देश विदेश से लोग यहां आते हैं। यहां का नजारा प्रेमियों के लिए बेहद रोमांटिक है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गार्डन ऑफ फाइव सेंस - फोटो : facebook.com/delhitourism
गार्डन ऑफ फाइव सेंस

दिल्ली में ही गार्डन ऑफ फाइव सेंस स्थित है। डेटिंग प्लेस के लिए यह शानदार जगह है। यहां आप अपने पार्टनर से दिल का हाल कह सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें